आगरा(ब्यूरो)। सुबह पांच बजे ²श्यता शून्य रही, हाईवे के साथ ही अन्य मार्गों पर वाहन रेंग-रेंग कर चले। सुबह सात बजे तक 100 मीटर की दूरी तक विजिबिलिटी शून्य रही। आगे चल रहे वाहन दिखाई नहीं दिए। सुबह का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे के बाद धूप निकलने लगी, इसके साथ ही कोहरा छंटने लगा। दोपहर में धूप तेज होती गई,

रेंग-रेंग कर चले वाहन

अधिकतम तापमान सामान्य 24.5 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम चार बजे के बाद हवा चलने लगी और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रात में कोहरा छा गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को भी सुबह कोहरा छाएगा, दोपहर में धूप निकलेगी। सुबह कोहरा छाने के साथ ही ठंडी हवा चली, सर्दी में ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे। ²श्यता कम होने से स्कूल वैन और बच्चों को लेकर जा रहे ऑटो चालकों को भी परेशानी हुई।


मेहताब बाग से नहीं देख सके ताजमहल
शुक्रवार को ताजमहल बंद होने पर पर्यटक मेहताब बाग पहुंच गए। मगर, सुबह कोहरे की चादर में ताजमहल छिप गया। मेहताब बाग से पर्यटक ताजमहल नहीं देख सके, 10 बजे के बाद पर्यटकों ने मेहताब बाग से ताजमहल देखा।