विश्व बंधुत्व होगी थीम
इस बार भारत जी-20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। ताजनगरी में जी-20 एंपावर की इंसेप्शन की बैठक भी हुई थी। ऐसे में 31 वें ताज महोत्सव की थीम विश्व बंधुत्व रखी गई है। इस बार शिल्पग्राम में मिनी भारत दिखेगा। शिल्पग्राम में करीब 400 स्टाल बनाई गई हैं। इसमें से 15 फूड स्टॉल भी हैं। बच्चों के लिए भी ताज महोत्सव में विशेष ध्यान रखा गया है। उनके लिए फन जोन बना गया है। इसमें उनके लिए झूले लगाए गए हैैं।

यह है ताज महोत्सव का इतिहास
इस बार 31 वें ताज महोत्सव का आयोजन हो रहा है। ताज महोत्सव की शुरूआत 1992 से हुई है। ताज महोत्सव भारत की समृद्ध कलाओं, शिल्प, संस्कृतियों, व्यंजनों, नृत्य और संगीत को प्रदर्शित करता है। दुनिया के सबसे खूबसूरत स्मारकों में से एक ताजमहल के निकट शिल्पग्राम में हर साल ताज महोत्सव का आयोजन किया जाता है। यह हर साल शिल्पग्राम में बीस फरवरी से एक मार्च तक आयोजित किया जाता है।


350 शिल्पी आएंगे
इस बार ताज महोत्सव में 350 से अधिक शिल्पी शिरकत कर रहे हैं। इसमें सहारनपुर का वुड क्राफ्ट, कश्मीर का सूट व पशमीना शाल, फरीदाबाद का टेराकोटा, प। बंगाल की कांथा साड़ी, वाराणसी की सिल्क साड़ी, बिहार का सिल्क, भदोही का कारपेट, लखनऊ का चिकन वस्त्र, आंध्र प्रदेश का क्रोशिया व सिल्क, खुर्जा की पाटरी, आसाम का केन फर्नीचर महोत्सव में पर्यटकों को आकर्षित करेगा। वहीं ताज महोत्सव खाने के शौकीनों के लिए यहां विभिन्न प्रकार के व्यंजन और विश्व प्रसिद्ध भोजन भी होंगे जिनका लुत्फ देसी- विदेशी पर्यटकों के साथ स्थानीय लोग भी उठा सकते हैं।


शिल्पग्राम में ताज महोत्सव के लिए रंगाई-पुताई का काम समय से पूरा कर लिया गया है। ताज महोत्सव में इंटरनेशनल, नेशनल और स्थानीय कलाकारों को ताज महोत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका दिया जाएगा।
- अविनाश कुमार मिश्रा, संयुक्त निदेशक, यूपी पर्यटन

यह होंगे कार्यक्रम
-शास्त्रीय संगीत
-लोक गीत
-स्थानीय लोक गीत
- डांस
-रियलिटी शो
-बॉलीवुड नाइट
- कवि सम्मेलन
- मुशायरा

ललित कला संस्थान के छात्र सजा रहे शिल्पग्राम
ताज महोत्सव को सुंदर बनाने के लिए शिल्पग्राम को अपनी मनमोहक चित्रकारी से ललित कला संस्थान के स्टूडेंट्स सजा रहे हैैं। वह थीम के मुताबिक ही दीवारों पर और खंभे पर पेंटिंग की जा रही है। पेंटिंग में भारतीय संस्कृति, भारत की विभिन्न नृत्य कला, विरासत, ब्रज की संस्कृति के साथ ही जी-20 देशों के प्रसिद्ध स्मारकों को जी-20 के लोगो को भी तूलिका की मदद से दीवारों पर उकेरा गया है। इन सभी पेंटिंग में सबसे ज्यादा राम जन्मभूमि और राधा कृष्ण की पेंटिंग लोगो को सबसे ज्यादा आकर्षित करेगी।

यह होंगी टिकट रेट
एडल्ट- 50 रुपए प्रति व्यक्ति
तीन साल तक के बच्चों के लिए फ्री एंट्री
विदेशी पर्यटकों के लिए फ्री एंट्री
स्कूल के 100 स्टूडेंट्स (यूनिफॉर्म में)के ग्रुप के लिए 500 रुपए
स्कूल ग्रुप के साथ दो टीचर्स की फ्री एंट्री
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कोई एंट्री फीस नहीं