किशोर अपने घर से दो दिन से चल रहा था लापता

पिता ने की किशोर की मानसिक रूप से असंतुलित की पुष्टी

आगरा। सदर थाना क्षेत्र स्थित कंपनी गार्डन के तालाब में सोमवार सुबह एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मॉìनग वॉक को आए लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शिनाख्त होने पर पता चला कि किशोर दो दिन से लापता था। पुलिस जांच कर रही है।

मॉìनग वॉक पर आए लोगों ने दी सूचना

सोमवार सुबह तड़के कंपनी गार्डन में मॉìनग वॉक को आए लोगों ने एक किशोर का शव तालाब में तैरता देखा। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान 17 वर्षीय फरमान पुत्र निसार निवासी शहजादी मंडी के रूप में हुई। सूचना पर मृतक के परिजन भी वहां आ गए और उन्होंने उसकी पहचान कर ली गई।

पुलिस के अनुसार मृतक 17 वर्षीय फरमान मानसिक रूप से कमजोर था। वह दो दिन पहले अचानक घर के बाहर से खेलते समय गायब हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस संबंध में थाना पुलिस को भी सूचना दी गई थी। किशोर की तलाश चल ही रही थी, मंगलवार को शव बरामद किया गया। मृतक का पिता निसार होडिंग्स का काम करता है। उसके दो पुत्र और एक पुत्री है। फरमान सबसे छोटा था। इंस्पेक्टर सदर जितेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक किशोर मंदबुद्धि था। उसकी जेब से एक बॉल भी मिली है। मामले की प्राथमिक छानबीन में पता चला है कि खेलते समय तालाब में डूबने से उसकी मौत हुई है। अन्य पहलुओं पर भी छानबीन की जा रही है।