आगरा(ब्यूरो)। जी-20 एंपॉवर इंसेप्शन की मीटिंग से विश्व में ताजनगरी को सिर्फ ख्याति नहीं मिली, बल्कि शहर को दो नए पिकनिक स्पॉट डेवलप मिले। इन दोनों स्पॉट पर अब रोज शाम होते ही भीड़ जुट जाती है। देररात तक यही सिलसिला जारी रहता है। लोग खूब एंज्वॉय करते हैं।


आमजन समझें जिम्मेदारी
आई लव आगरा और आगरा चौपाटी को आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से डेवलप किया जा रहा है। आई लव आगरा पर किए गए सौंदर्यीकरण कार्य के चलते इसके फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए। स्पॉट खूबसूरत होने के चलते यहां लोगों की भीड़ भी देखने को मिली। लेकिन कुछ लोगों की करतूतों के चलते सभी को शर्मसार होना पड़ता है। सौंदर्यीकरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। आई लव आगरा पर जिस जगह पर कलाकार प्रस्तुति देते हैं, वहां पीक के निशान दिख रहे हैं।

आई लव आगरा सेल्फी प्वॉइंट
13 फरवरी 2700
14 फरवरी 2800
15 फरवरी 2500 करीब

आगरा चौपाटी

13 फरवरी 3500
14 फरवरी 4164
15 फरवरी 2900 करीब


आई लव आगरा बहुत ही सुंदर दिखता है। यहां पहुंचने पर पिकनिक स्पॉट जैसा फील आता है। पास ही आगरा चौपाटी है, जहां जायकों का आनंद लिया जा सकता है।
दीपक

शहर में आई लव आगरा और आगरा चौपाटी के रूप में आगराइट्स को अच्छे पिकनिक स्पॉट मिले हैं। इनको इसी तरह मेंटेन रखने की जरूरत है।

प्रदीप