आगरा(ब्यूरो)। अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने के उपलक्ष्य में कामतानाथ सेवा समिति द्वारा कोठी मीना बाजार मैदान में 20 से 29 सितंबर तक रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें चित्रकूट के कामदगिरि पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य महाराज कथा का श्रवण कराएंगे।

कोठी मीना बाजार में हुआ भूमि पूजन
सोमवार सुबह रामकथा के लिए कोठी मीना बाजार मैदान में भूमि पूजन किया गया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरि, मुख्य यजमान मुरारीलाल त्यागी, यज्ञ यजमान श्रीकांत त्यागी और प्रसादी यजमान हाकिम ङ्क्षसह त्यागी ने हवन में आहुति दीं। कामतानाथ सेवा समिति के अध्यक्ष रामसेवक शर्मा ने बताया कि आयोजन की शुरुआत 19 सितंबर को कलश यात्रा से होगी। इसमें 3100 कलश महिलाओं द्वारा उठाए जाएंगे। महामंत्री डॉ। धर्मेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि 25 सितंबर को गायक अजय याग्निक द्वारा सुंदरकांड का पाठ और 26 सितंबर को मानस कवि सम्मेलन होगा। रामवीर ङ्क्षसह चाहर, अशोक फौजदार, डीडी मित्तल, किशोर कुमार लवानिया, सौरभ शर्मा, अमित शर्मा, लवकेश चौधरी, सतेंद्र पाराशर, बैजंती देवी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर नितेश शर्मा व तपेश शर्मा आदि मौजूद रहे।