आगरा। देश में 16 वां स्थान प्राप्त करने के बाद नगर निगम अब स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए टॉप-10 में आने की कवायद में जुट गया है। इसके लिए डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए अभी से कमान संभाल ली गई है। इसमें नगर निगम के अफसरों का प्रयास है कि शहर को गार्बेज फ्री बनाते हुए सभी वार्डो में आरएफआईडी ( रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन डिवाइस) से टैग की स्कैनिंग कराई जाए। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे और अपर नगर आयुक्त केबी सिंह लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

कूड़ा उठान के बाद होगा क्रॉस चेक

शहर में जहां सबसे ज्यादा गार्बेज जनरेट होता है, ऐसे स्थानों पर कूड़ा उठान के बाद क्रॉस चेक किया जाएगा। इसमें 24 सेनेटरी इंस्पेक्टर समेत सभी जोनल ऑफिसर और सफाई नायकों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। सफाई व्यवस्था पर पूरा फोकस रहेगा।

785

मीट्रिक टन कूड़ा हर रोज शहर में औसतन निकलता है

इनकी होगी नियमित मॉनिटरिंग

नगर निगम में कूड़ा निस्तारण, कूड़ा उठान और पेजयल आपूíत, कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट में निस्तारण की स्थिति की रिपोर्ट ली जाएगी। नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि इसकी नियमित मॉनीटरिंग होगी। इस व्यवस्था को अमलीजामा पहनाने के लिए काम चल रहा है।

इन बिन्दुओं पर रहेगा फोकस

- डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन 100 फीसदी हो।

- हाईटेक व्यवस्थाओं का पूरा इस्तेमाल हो।

- इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग पर ध्यान।

- टॉयलेट की सफाई पर ध्यान।

- बाजारों में रात की सफाई पर फोकस।

- शहर के सभी घरों में डस्टबिन का वितरण।

- सीवर व्यवस्था के साथ ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करना।

- वेस्ट टू-एनर्जी प्लांट के लिए काम करना।

- डलावघरों को समाप्त करने पर काम।

- जागरूकता अभियान चलाना।

- शहर को फ्री गार्बेज शहर बनाने के लिए प्रयास करना।

- सॉलिड वेस्ट मैंनेजमेंट की मॉनिटरिंग कमांड कंट्रोल सेंटर से होगी।

- डलावघरों में सीसीटीवी कैमरे, कंटेनरों में जीपीएस सिस्टम लगाए जाएंगे।

- कुबेरपुर लैंडफिल साइट पर 350 मीट्रिक टन गीले गार्बेज से खाद बनाने का प्लांट लगाया गया है।

- डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में 41 प्रतिशत तक गार्बेज को सेग्रीगेट किया। इसको बढ़ाया जाएगा।

- धांधूपुरा में लगाया गया है, पांच मीट्रिक टन का प्लांट

- पहले से बन रही है ऑर्गेनिक खाद, अब लिक्विड भी बनेगी।

अब टॉप-10 के लिए ये करेंगे तैयारी

स्वच्छ भारत मिशन के प्रोजेक्ट मैनेजर केके पांडेय ने बताया कि इस बार हम वर्तमान स्थिति को बरकरार रखते हुए आगे बढ़ेंगे। अन्य बिन्दुओं पर कार्य करेंगे। इसमें डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को बढ़ावा देंगे। इसको 100 फीसदी पूरा करने का प्रयास रहेगा। कूड़ा सड़क पर न फैले, समय से उसका उठान हो। शहर को गार्बेज फ्री बनाने का प्रयास रहेगा। सीएंडडी प्लांट के लिए आवेदन किया हुआ है। मशीनों से सड़कों की नियमित सफाई हो रही है। इसके दायरे को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए पब्लिक का सहयोग अपेक्षित रहेगा।

166 शहर में कुल डलावघर

जोन का नाम वार्ड डलावघरों की संख्या

लोहामंडी 26 50

छत्ता 30 52

हरीपर्वत 21 39

ताजगंज 23 25

गीले-सूखे गार्बेज को अलग-अलग कर प्रोसेसिंग प्लांट में पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

निखिल टीकाराम फुंडे, नगर आयुक्त, नगर निगम आगरा