AGRA। ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित धांधूपुरा में विवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आपसी कहासुनी इसका कारण बताया जा रहा है।

यह है मैटर

बताया गया है कि फिरोजाबाद स्थित ग्राम एका निवासी ख्ख् वर्षीय संगीता की शादी एक वर्ष पूर्व ताजगंज स्थित धांधूपुरा निवासी हरवीर से हुई थी। हरवीर फर्नीचर की दुकान पर काम करता है। दोनों के बीच संबंध ठीक-ठाक चल रहे थे। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में ज्यादा कहानी पता नहीं चल सकी है। पुलिस ने बताया कि उसके पति ने मंडे मॉर्निग को ख्भ् दिन के मासूम बच्चे को पंखे के नीचे सुलाने के लिए वाइफ को टोका था। इसे लेकर दोनों में थोड़ी कहासुनी हुई। इसके कुछ देर बाद महिला फांसी के फंदे पर झूलती मिली। फिलहाल पुलिस इसे आवेश में आकर उठाया गया कदम मान रही है। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को कहा, लेकिन मायका और ससुराल पक्ष के लोग राजी नहीं थे।