- तापमान बढ़ा, सर्दी से मिली राहत

- मौसम विभाग ने आगे जताई ठंड की संभावना

आगरा। मौसम विभाग से राहत भरी खबर है। अगले एक-दो दिनों तक ठंड से राहत मिल सकती है। रविवार जैसा ही मौसम अगले कुछ दिनों तक रह सकता है। लेकिन आने वाले दिनों में एक बार सर्दी अपना असर जरूर दिखाएगी।

धूप से मिली राहत

मकर संक्रांति सेठंड का भ्रम मौसम ने तोड़ा। 14 जनवरी को भी ठंड कम रही। इसके अगले दिन 15 जनवरी को सूरज ने पूरी तरह से राहत दी। सुबह से ही धूप ने सर्दी को हवा कर दिया। दोपहर तक किरणों की तपिश ने बहुत सुकून दिया। ये हालात देर रात तक बने रहे। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को तीन बजे अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सुबह सात बजे न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान बढ़ने से ही सर्दी से राहत मिली।

अधिकतम तापमान बढ़ा

पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य दिनों से कम रहता था। लेकिन, 15 जनवरी को सामान्य तापमान को भी पार कर गया। इस कारण से सर्दी से राहत महसूस हुई। रविवार को अधिकतम सामान्य तापमान 21.6 डिग्री रहता है, जबकि दोपहर 3 बजे तापमान 1 डिग्री बढ़कर 22.1 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम ही था।