AGRA। बैसाखी के पर्व के उपलक्ष्य में जयपुर हाउस में प्रभात फेरी निकाली गयी। प्रभात फेरी का स्वागत सिंधी समाज की ओर से किया गया। सिंधी पंचायत भवन पर सिंधी समाज की ओर से प्रभात फेरी पर पुष्प वर्षा द आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय सिंधी महासंघ के अध्यक्ष महेश कुमार सोनी एडवोकेट ने कहा कि यह पर्व फसल काटने का पर्व है। यह पर्व खुशहाली का पर्व है। महासचिव मनोहर लाल हंस ने कहा कि यह पर्व सिंधी, पंजाबी और सिख समाज मिलजुल कर मनाता है। सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष जीवर राम करीरा, गागन दास रामानी, श्याम भोजवानी, जयराम दास, हीरालाल त्रिलोकानी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।