आगरा। ताजनगरी में बीते कुछ दिनों से गर्मी काफी तेज पड़ रही है। आसमान से आग बरस रही है। मौसम विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। ऐसे में आगराइट्स गर्मी से बचाव के लिए स्मार्ट स्ट्रेटजी अपना रहे हैैं। वे इस वक्त पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैैं। इसके साथ ही धूप में घर से बाहर निकलने पर छाते इत्यादि का उपयोग कर रहे हैैं। दैनिक जागरण-आईनेक्स्ट को रीडर्स ने उनके द्वारा अपनाए जा रहे बचाव के तरीकों को भेजा है।



बढ़ती गर्मी के चलते एडवाइजरी का अनुपालन कर रहे हैं। इस समय गर्मी बहुत ज्यादा है। हीटवेव हो रही है धूप में घर से बाहर निकलना कम कर दिया है.बहुत जरूरत होने पर ही बाहर जाता हूं.पानी साथ लेकर चलता हूं। बार-बार पानी पीते रहते हैं।
-विजय शंकर सारस्वत, सिकन्दरा

तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। गर्मी से बचना बहुत जरूरी है। इस समय सेहत के लिए पेय पदार्थ का सेवन कर रहे हैैं। गन्ने का जूस,नारियल पानी,नींबू की शिकंजी जैसे पेय पदार्थ रोज पी रहे हैैं।
-पवन, नगला पदी

तेज गर्मी में हमेशा अपने साथ पानी की बोतल रखते हैैं। धूप में निकलने से पहले दो गिलास पानी पीता हूं। इसके साथ ही हल्के रंग के सूती कपड़े पहन रहा हूं। जिससे कि स्किन संबधी कोई समस्या न हो।
-शेखर सारस्वत, दयालबाग


आंधी चली, तापमान नहीं हुआ कम
आगरा। ताजनगरी में गर्मी लगातार बनी हुई है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रह रहा है। गुरुवार को दिनभर तेज धूप निकलती रही। लेकिन शाम पांच बजे के बाद आसमान पर बादल छा गए और हल्की आंधी भी चली। लेकिन तापमान कम नहीं हुआ। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मैक्सिमम टेंपरेचर सामान्य से चार डिग्री अधिक 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मिनिमम टेंपरेचर सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी इतना मौसम ऐसा ही गर्म रहेगा।