ताज महोत्सव से कला को मिला बढ़ावा

बुधवार को शिल्पग्राम स्थित मुक्ताकाशीय मंच पर हुए समापन समारोह में चीफ गेस्ट रहे केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो। एसपी सिंह बघेल ने कहा कि भारत विभिन्नता में एकता वाला देश है। ताज महोत्सव में लोक कला, लोक संगीत, लोक व्यंजन को जानने का मौका शहरवासियों को मिला। समय के साथ ताज महोत्सव ने भी बहुत उन्नति की है। यह आज देश के मशहूर मेलों में शामिल है। उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन एक हजार लीटर डीजल खर्च करने पर भी इतने लोगों से कहीं और नहीं मिल सकते हैं, जितने लोगों से यहां मुलाकात हो जाती है। उन्होंने ताज महोत्सव के साथ ही जी-20 की महिला सशक्तीकरण पर हुई बैठक की सफल मेजबानी के लिए अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, होटल एसोसिएशन व नागरिकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमेशा के लिए अपने शहर को सुंदर बनाएं तो और बेहतर होगा। आज लोग कह रहे हैं कि मुस्कुराइए आप आगरा में हैं। कुछ दिन बाद कहेंगे कि खिलखिलाइए आप आगरा में हैं। धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश चंद्र मिश्र ने किया। मंडलायुक्त अमित गुप्ता, पुलिस आयुक्त डॉ। प्रीङ्क्षतदर ङ्क्षसह, डीएम नवनीत ङ्क्षसह चहल, एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विजयपाल और अंसारी उत्कृष्ट शिल्पी

केंद्रीय राज्यमंत्री ने ताज महोत्सव में स्टाल लगाने वाले अलीगढ़ के विजयपाल ङ्क्षसह को मेटल क्राफ्ट और भागलपुर के मोहम्मद अंसारी को सिल्क की साड़ी के लिए उत्कृष्ट शिल्पी के अवार्ड से सम्मानित किया। अधिकतम बिक्री (सात लाख रुपये) के लिए पंजाब के पटियाला की लवली को सम्मानित किया गया। उन्होंने फुलकारी की स्टाल लगाई थी। ताज महोत्सव की थीम विश्व बंधुत्व सुझाने वाले बीपी अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया।

---------

शिल्पियों की मांग पर ताज महोत्सव को रविवार तक के लिए बढ़ा दिया गया है। अब रविवार तक यहां शिल्पी मेला चलेगा।

- अविनाश चंद्र मिश्र, संयुक्त निदेशक, पर्यटन विभाग