आगरा(ब्यूरो)। ये सच्चाई है एक युवती की। हालात ऐसे थे कि वह दो-चार महीने नहीं पूरे चार साल तक शोषण सहा। पीडि़ता की बहन की सह पर होटल कारोबारी मनमानी करता रहा। जब युवती की मांग में ङ्क्षसदूर भरा तो भी कारोबारी अपनी करतूत से बाज न आया। वह पीडि़ता को होटल में बुलाने का हर कोशिश करता रहा जब इस साजिश में वह नाकाम हुआ तो उसने एक युवती का अश्लील वीडियो उसके पति को भेज दिया। इस पूरे मामले पर पीडि़ता के पति ने समझदारी दिखाते हुए पूरे मामले को सुना और समझा। इसके बाद उसने पत्नी का साथ दिया और कारोबारी को कानून तक पहुंचा दिया। पीडि़ता ने पुलिस कमिश्नर डॉ। प्रीङ्क्षतदर ङ्क्षसह को आपबीती सुनाई। शनिवार को कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

वर्ष 2016 का वाकया है। वह नाबालिग थी

सहायक पुलिस आयुक्त सदर अर्चना ङ्क्षसह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम पवन वर्मा (निवासी ट््िवन टावर, ताजगंज) है। पवन का ताजगंज क्षेत्र में होटल था। बाद में इसे बेच दिया। वर्तमान में राजस्थान में पेट्रोल पंप है। पीडि़ता ने बताया कि उसकी बड़ी बहन पवन के होटल में काम करती थी। उससे पारिवारिक संबंध हो गए। घर पर आना-जाना होने लगा। वर्ष 2016 का वाकया है। वह नाबालिग थी। पवन उसके घर पर आया। नशीली कोल्ड ङ्क्षड्रक पिला दी। बेहोश कर उससे दुष्कर्म किया। वीडियो बना ली। इसके बाद वो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने पास बुलाने लगा। बड़ी बहन से शिकायत की तो उसने भी पवन का पक्ष लिया। इससे उसका दुस्साहस बढ़ गया। वह वर्ष 2020 तक शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद मेरी (पीडि़ता) शादी हो गई। पवन इसके बाद भी अश्लील मैसेज करता रहा। होटल आने को दबाव बनाता। परिवार टूटने की आशंका से वो ङ्क्षचतित हो गई। काफी दबाव के बाद भी वो होटल नहीं गई तो पवन ने उसके पति को वीडियो भेज दी। सहायक पुलिस आयुक्त के अनुसार, पीडि़ता ने अपने पति को सच-सच बता दिया। पति ने सूझबूझ दिखाई। पवन के खिलाफ कार्रवाई करने का साहस दिया। इसके बाद ही वो पति के साथ पुलिस आयुक्त डा। प्रीङ्क्षतदर ङ्क्षसह के सामने प्रस्तुत हुई। उनके आदेश पर पवन वर्मा के खिलाफ अभियोग दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट आदेश पर उसे जेल भेजा गया है। वहीं, आरोपी का पुलिस से कहना था कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है।

बहन भी है आरोपी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पीडि़ता की बड़ी बहन भी आरोपी है। वह भी आरोपी का पक्ष ले रही थी। पुलिस उसके खिलाफ साक्ष्य एकत्रित कर रही है। पुलिस के अनुसार, पीडि़ता के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयान के अवलोकन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।