-आगरा किला पर पहुंचे 968 पर्यटक

आगरा : तीन दिवसीय लॉन्ग वीकेंड शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले दिन ताजमहल की साप्ताहिक बंदी के बावजूद स्मारकों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। आगरा किला देखने 968 पर्यटक शुक्रवार को पहुंचे, जिनमें आठ विदेशी (चार बच्चों समेत) शामिल थे। शनिवार व रविवार को पर्यटकों की यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

स्मारकों पर पर्यटकों की स्थिति

स्मारक, शुक्रवार

आगरा किला, 968

फतेहपुर सीकरी, 436

सिकंदरा, 197

एत्माद्दौला, 102

मेहताब बाग, 398

रामबाग, 81

मरियम टॉम्ब, 43