मॉन्युमेंट का किया निरीक्षण

यमुना की स्थिति का लिया जायजा

यमुना किनारे ग्रीनरी पर किया विचार

आगरा। व‌र्ल्ड मॉन्युमेंट फंड (डब्लूएमएफ) की टीम ने गुरुवार को सिटी के मॉन्युमेंट का निरीक्षण किया। इस दौरान यमुना नदी के किनारे की हरियाली को लेकर भी गहन चिंतन किया। एएसआई और उद्यानविदें के साथ दोपहर बाद टीम एत्माद्दौला मॉन्युमेंट देखने गए। यहां निरीक्षण किया। इसके बाद निरीक्षण के लिए टीम ताजमहल के पीछे स्थित यमुना किनारे मेहताब बाग गई। रिवर फ्रंट गार्डन संबधी एमओयू के तहत ही व‌र्ल्ड मॉन्युमेंट फंड की टीम आगरा सिटी के मॉन्युमेंट्स और यमुना को देखने के लिए पहुंची।

हो चुका है विचार-विमर्श

बताते चलें कि इससे पहले फतेहाबाद रोड स्थित होटल जेपी पैलेस में रिवर फ्रंट गार्डन्स को लेकर भारत सरकार की ओर से कार्यक्रम भी आयोजित किया जा चुका है। इस कार्यक्रम के दौरान पुराने जमाने में आगरा की यमुना नदी के किनारे-किनारे हरे-भरे गार्डन्स पर गहनता से विचार-मंथन हुआ था। टीम के साथ एएसआई के संरक्षण निदेशक जाह्नवीज, उद्यानशाखा के महानिदेशक डॉ। हरवीर सिंह, मुख्य उद्यानविद् कंचन शर्मा, आरके सिंह, वरिष्ठ संरक्षण सहायक ताजमहल मुनज्जर अली, राज नारायन आदि प्रमुख रूप से टीम के साथ रहे।