आगरा(ब्यूरो) । यूं तो आगरा में हर गली के नुक्कड़ पर सुबह-सुबह गरमागरम बेढ़ई-कचौड़ी सिकती हुई नजर आएंगी। लोग भी चाव से उन्हें खाते नजर आएंगे। लेकिन अब सुबह-सुबह सैैंडविच के स्टॉल्स भी देखने के मिलने लगे हैैं। दयालबाग में बड़ी संख्या में लजीज सैैंडविच के स्टॉल्स लगते हैैं। इन पर युवाओं की बड़ी संख्या में भीड़ लगी रहती है। युवा डिफरेंट फ्लेवर के सैैंडविच को खूब चाव से खाते हैैं। सैैंडविच की स्टॉल को चलाने वाले राहुल बताते हैैं कि उनकी स्टॉल पर रोजाना 100 से ज्यादा सैैंडविच सेल हो जाते हैैं। उन्होंने कहा कि वह चार अलग-अलग फ्लेवर के सैैंडविच सेल करते हैैं। स्टूडेंट्स सैैंडविच को काफी पसंद करते हैैं।

सैैंडविच के बढ़ रहे ऑर्डर्स
केक हाउस के ओनर शौकीन सिंह पवार बताते हैैं कि उनकी बेकरी दो दशक से संचालित हो रही है। इन दो दशकों में सैैंडविच की डिमांड बढ़ी है। बीते पांच साल में सैैंडविच की डिमांड में दो गुना इजाफा हुआ है। ज्यादा स्टूडेंट्स ही सैैंडविच को पसंद करते हैैं। इसमें वह डिफरेंट चीज और वेजिटेबल बर्गर को पसंद करते हैैं।

बदल रहा सैैंडविच का स्वरूप
आगरा के फूड ब्लॉगर संचित खंडेलवाल बताते हैैं कि आगरा में बीते कुछ साल में सैैंडविच के कई सारे आउटलेट्स ओपन हुए हैैं। यह सभी अच्छी तरह से अपने आउटलेट्स को रन कर रहे हैैं। आगराइट्स के जायके में अब सैैंडविच जुबान पर चढ़ चुका है। होटल्स हो या फिर फूड स्टॉल्स अब सभी जगह पर सैैंडविच की डिमांड बढ़ी है। सैैंडविच की जर्नी बदल रही है। अब सैैंडविच केवल आलू की फिलिंग वाला ब्रेड का फूड नहीं रहा है। अब सैैंडविच का रंगरूप बदल रहा है। इंडियंस खुद अपने टेस्ट के हिसाब से सैैंडविच को कस्टमाइज कर रहे हैैं। अब कॉर्न, वेजिटेबल, मशरूम जैसी हेल्दी फिलिंग का सैैंडविच पसंद कर रहे हैैं। उन्होंने बताया कि अब व्हाइट मायोनिज का ट्रेंड चला गया है। अब सार्डो ब्रेड का सैैंडविच लोग पसंद करते हैैं। सैैंडविच में अब चीज का कॉन्सेप्ट भी बदल गया है। अब लोग अपने टेस्ट के हिसाब से सैैंडविच में चीज की डिमांड करते हैैं। इसके साथ ही अब लोग व्हाइट ब्रेड की जगह पर मल्टीग्रेन ब्रेड को पसंद कर रहे हैैं।


सैैंडविच काफी अच्छा फूड है। इसे सुबह कॉलेज जाते वक्त या फिर कॉलेज के आसपास आसानी से खा सकते हैैं। टिफिन में भी इसे आसानी से कैरी कर सकते हैैं।
- आदित्य, आगराइट

सुबह अर्ली मॉर्निंग क्लासेज होती हैं। ऐसे में घर से ब्रेकफास्ट नहीं कर पाता हूं। इसलिए कॉलेज के पास रोजाना सैैंडविच खाकर ही ब्रेकफास्ट करता हूं।
- तनुज, आगराइट

सैैंडविच की जर्नी बदल रही है। आगराइट्स ने सैैंडविच को अपने हिसाब से कस्टमाइज किया है। अब सार्डो ब्रेड और मल्टीग्रेन ब्रेड की डिफरेंट हेल्दी फिलिंग वाले सैैंडविच को पसंद किया जा रहा है।
- संचित खंडेलवाल, फूड ब्लॉगर