स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया गया कोरोना जांच अभियान

शनिवार को मिठाई की दुकानों के वर्कर्स की होगी जांच

<स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया गया कोरोना जांच अभियान

शनिवार को मिठाई की दुकानों के वर्कर्स की होगी जांच

PRAYAGRAJ: PRAYAGRAJ: स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को शहर में चलाए गए ग्रुप कोरोना जांच अभियान के दौरान टीमें को खासी मशक्कत करनी पड़ी। शहर के तमाम एरिया में मेहंदी आर्टिस्ट टीम को देखकर आनाकानी करते नजर आए। उनकी जांच करने के लिए टीमों को लोगों को समझाना पड़ा। सिविल लाइंस एरिया में बड़ी संख्या में मेंहदंी आर्टिस्ट रहते हैं और वह महिलाओं को मेहंदी लगाकर अपना रोजगार चलाते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनकी कोरोना जांच अभियान चलाया गया। शुरुआत में यह लोग समझ नही पाए और अपना बोरिया-बिस्तर समेट कर निकलने की कोशिश की। बाद में टीम ने इनको समझा बुझाकर कोरोना की जांच कराई।

मिला एक पॉजिटिव

शुक्रवार को टीमों ने मुट्ठीगंज, अल्लापुर, ममफोर्डगंज, तेलियरगंज, खुल्दाबाद सहित तमाम एरिया में जांच अभियान चलाया। इस दौरान क्0क्7 सैंपल लिए गए। सभी की एंटीजन जांच किए जाने के बाद एक पाजिटिव मामला सामने आया। मेहंदी आर्टिस्ट के साथ ब्यूटी पार्लर कर्मचारियों का भी कोरोना सैंपल लिया गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के मददेनजर ग्रुप जांच अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को शहर की तमाम मिठाई की दुकानों से जुड़े लोगों की कोरोना जांच कराई जानी है।

घबराने की जरूरत नहीं

अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान से घबराने की जरूरत नही है। कोई पाजिटिव आता है तो लक्षण के आधार पर होम आइसोलेशन में रह सकता है। वह उम्रदराज है तो उसे हॉस्पिटल में भर्ती होना होगा। रिलीफ मिलने के बाद संबंधित को वापस घर भेज दिया जाएगा। त्योहार पर लोगों को संक्रमण से बचाने केलिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें लोगों से अधिक से अधिक सहयोग की अपील की जा रही है।

डॉ। मेजर गिरिजाशंकर बाजपेई, सीएमओ प्रयागराज