बैंकों की हड़ताल और होली की छुट्टी से ठप रहेगा कामकाज
फिलहाल खाली हैं शहर के तमाम एटीएम
PRAYAGRAJ: कैश की किल्लत से जूझ रहे शहरियों के लिए बुरी खबर है। मार्च में भी नोटों का टोटा बना रह सकता है। क्योंकि, दूसरे सप्ताह में लगातार आठ दिन बैंक बंद रहेंगे। कुल मिलाकर बैंक से जुड़े जो भी जरूरी काम हों उन्हें होली के पहले निपटा लिया जाए तो बेहतर होगा।
रविवार के अवकाश से होगी शुरुआत
बैंकों में आठ दिन तक बंदी की शुरुआत रविवार के अवकाश से होगी। इसके बाद बैंकों की हड़ताल प्रस्तावित है। देखा जाए तो यह इस साल की तीसरी बैंकों की हड़ताल होगी। यह भी बता दें कि वर्तमान में शहर के तमाम एटीएम में कैश नही है। लोग कैश के लिए परेशान हो रहे हैं। ऐसे में बैंक बंद हो गए तो काफी परेशानी होगी।
8 मार्च- रविवार
9-10 मार्च- होली
11, 12 और 13 मार्च- बैंकों में हड़ताल प्रस्तावित
14 मार्च- माह का दूसरा शनिवार
15 मार्च- रविवार
टल सकती है हड़ताल
बैंक अधिकारियों का कहना है कि सरकार से हमारी वार्ता चल रही है। पाजिटिव निर्णय होता है और हमारी मांगों पर सरकार ध्यान देती है तो प्रस्तावित हड़ताल टाली भी जा सकती है। हमारा उददेश्य ग्राहकों की सेवा करना है। अगर उन्हें आठ दिन की लगातार बंदी से कष्ट होगा तो इससे बैंकों को दु:ख होगा। हालांकि बैंक कैश की किल्लत दूर करने का पूरा आश्वासन भी दे रहे हैं।