सिविल लाइंस में एक प्रोग्राम में हिस्सा लेने पहुंचे थे

एक प्रोग्राम में गेस्ट के तौर पर शामिल होने के लिए पहुंचे शियाट्स के प्रो वीसी प्रो। एसबी लाल पर कुछ अराजकतत्वों ने हमला कर दिया। बचकर निकलने की कोशिश करने पर ईट-पत्थर चलाए गए। इसे प्रोग्राम में खलल पड़ गया। प्रो। लाल के सिक्योरिटी गा‌र्ड्स ने मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से किसी तरह मामला संभाला और श्री लाल को सुरक्षित निकाला। इस चक्कर में तीन सुरक्षाकर्मी चोटिल हो गए।

सुरक्षाकर्मी हुए जख्मी

बता दें कि यह प्रोग्राम चुनाव पर चर्चा के लिए आयोजित किया गया था। डॉ। लाल खुद भी कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और टिकट के दावेदार हैं। इसी के चलते उन्हें भी इसमें बुलाया गया था। प्रोग्राम शुरू होते ही कुछ लोगों से 'कमेंट' को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। प्रो। लाल पर हमला हुआ तो चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। प्रो। लाल के सुरक्षाकर्मी उन्हें उनके वाहन में बिठाने लगे तो अराजक तत्वों ने लोहे की राड से हमला बोल दिया। इसमें सहायक सुरक्षा अधिकारी सत्यव्रत द्विवेदी, महेन्द्र सिंह व सुनील घायल हो गये। वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। शियाट्स के जनसम्पर्क अधिकारी रमाकांत दुबे ने बताया ने बताया घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर सिविल लाइंस थाने में दे दी गई है।

अभी हमें कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

दुर्गा प्रसाद तिवारी

सीओ, सिविल लाइंस