दूर होते हैं सांस संबंधी रोग, मजबूत हो जाते हैं फेफड़े

डॉक्टर्स मरीजों को देते हैं सलाह, करवाते हैं साइकिलिंग

ALLAHABAD: स्वस्थ और मजबूत फेफड़ों के लिए साइकिलिंग बेहद जरूरी है। सांस के रोगियों को डॉक्टर्स भी इसकी सलाह देते हैं। इसके अलावा किशोर और युवाओं को साइकिलिंग के लिए जरूर समय निकालना चाहिए। रोजाना कम से कम आधे घंटे साइकिल चलाने से शरीर का श्वसन तंत्र मजबूत होता है। आई नेक्स्ट का मेगा इवेंट बाइकाथन भी आपकी हेल्थ का ख्याल पिछले सात सालों से करता आ रहा है।

भरपूर सांस से स्वस्थ होते हैं फेफड़े

साइकिलिंग ऐसी एक्सरसाइज है जिससे एक साथ कई शारीरिक लाभ होते हैं। इसमें फेफड़ों की मजबूती भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक अगर किशोरावस्था से साइकिलिंग को प्रॉपर फॉलो किया जाए तो श्वास संबंधी रोगों से आजीवन छुटकारा मिल सकता है। साइकिलिंग के दौरान व्यक्ति नाक से जोर-जोर से सांस लेता है। यह हवा सीधे फेफड़ों में जाकर भरती है। इससे फेफड़ों की भी एक्सरसाइज होती है और वे अधिक मजबूत हो जाते हैं। इसके अलावा अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों को भी डॉक्टर्स आवश्यकतानुसार साइकिल चलाने की सलाह देते हैं।

भरपूर आक्सीजन से मिलती है ताजगी

डॉक्टर्स के मुताबिक जब हमारे खून में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है तो हम ताजगी महसूस करते हैं। साइकिल चलाने के दौरान हमारे शरीर को भरपूर वायु मिलती है, जिसमें ऑक्सीजन भी शामिल होती है। यह ऑक्सीजन सीधे खून में जाकर मिल जाती है। अगर ऑक्सीजन की कमी हो तो आलस्य और थकान का अनुभव होता है। कई बार आंखों के सामने अंधेरा छाने लगता है। इस एक्सरसाइज से दिमाग और हृदय भी स्वस्थ रहते हैं। शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्राणवायु मिलने से पूरा शरीर सही दिशा में काम करने लगता है।

साइक्लिंग करें स्वस्थ रहें

साइकिलिंग करना जरूरी है। इससे शरीर को कई लाभ होते हैं। अस्थमा के रोगियों को साइकिलिंग करने की सलाह दी जाती है। अगर जीवन पर्यत साइकिलिंग की जाए तो श्वसन तंत्र संबंधी रोगों से छुटकारा मिल जाता है। आई नेक्स्ट के इवेंट बाइकाथन के जरिए लोगों में बेहतर मैसेज दिया जा रहा है। मुझे भी समय मिलता है तो साइकिलिंग जरूर करता हूं और लोगों से अपील करता हूं कि रोजाना कम से कम आधे घंटे साइकिल जरूर चलाएं। बाइकाथन में शामिल होने वाले हजारों युवा इस मैसेज को आम जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

डॉ। आशुतोष गुप्ता, चेस्ट स्पेशलिस्ट

जल्द करा लें रजिस्ट्रेशन

साइन सिटी की प्रस्तुति बाइकाथन सीजन आठ का हिस्सा बनने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक टीशर्ट और कैप मुफ्त दी जाएगी। इसके अलावा उसके पास आकर्षक पुरस्कार जीतने का भी मौका होगा। रजिस्ट्रेशन फीस सौ रुपए रखी गई है.आई नेक्स्ट ऑफिस में फॉर्म संडे को भी भरे जा सकते हैं। फॉर्म निम्न स्थानो पर उपलब्ध हैं।