दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के रियलिटी चेक में सामने आया सच
prayagraj@inext.co.in
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बाद भी पब्लिक इसे लेकर अॅवेयर नहीं है। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने गुरुवार को रियलिटी चेक किया तो यही सच सामने आया। अभी पुलिस भी इसे फॉलो करवाने को लेकर सीरियर नहीं दिखी।
नैनी पुल
समय- सुबह करीब पौने 12 बजे
स्थान- नैनी पुल
यहां पर तैनात सिपाही मास्क और ग्लब्स के साथ दिखे।
पुल से गुजरने वाले लोगों में आधे लोग बगैर मॉस्क के ही दिखे।
रिपोर्टर ने सामान एक चालक से बगैर मास्क के निकलने के बारे में पूछा तो वह टालने लगा।
सिपाही भी दौड़कर पहुंचा। चालक को फटकार लगाते हुए चेतावनी देकर छोड़ दिया
बालसन चौराहा
समय- दोपहर में करीब 1 बजे
स्थान- बालसन चौराहा
भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।
इसके बाद भी बगैर मास्क के आने जाने वालों को रोकने या उनसे पूछने वाला कोई नहीं था
कुछ वाहनों को रोक कर ये जरूर पूछते दिखे कि किस काम से घर से निकले है
कई पुलिसकर्मी और होमगार्ड खुद ही बगैर मॉस्क के बैठे दिखे।
कटरा चौराहा
समय- करीब 1.20 बजे
यहां लोग सब्जी लेने या दूसरे काम से सड़क पर आते जाते तो दिखे
उनमें से मास्क लगाकर आने जाने वालों की संख्या बेहद कम थी।
पुलिस का मूवमेंट था लेकिन बगैर मास्क के घूम रहे लोगों से सवाल जवाब करता कोई नहीं दिखा।
जीरो रोड चौराहा
समय- करीब 2 बजे
स्थान - जीरो रोड चौराहा
यहां भी बड़ी संख्या में सिपाही और होमगार्ड के साथ एक एसआई भी तैनात मिले। कुछ होम गार्ड बगैर मॉस्क के थे।
पूछने पर एसआई ने बताया कि मॉस्क तो सभी लगाए थे। अभी हटा दिए हैं।
किसी को मास्क के लिए चेक नहीं कर रहे? का जवाब देने के स्थान पर दरोगा वहां से हट गया।
घंटाघर चौराहा
समय- दोपहर करीब तीन बजे
कई होमगार्ड लॉकडाउन में घर से निकलने का कारण पूछते दिखे
कुछ होम गार्ड के पास खुद ही मास्क नहीं था।
पूछने पर होमगार्ड ने बताया कि साहब कोई व्यवस्था नहीं है। कहां से मास्क खरीदें।