और जमीं पर उतर आया स्वर्ग

Devothan ekadashi celebrated

Deepdan,Devothan ekadashi,31 thousand deep,lighting,kartik mahotsav,ALLAHABAD

Allahabad: देवोत्थान एकादशी पर वेडनेसडे को बलुआघाट का नजारा लोगों को अलौकिक आंनद की अनुभूति दे गया। कार्तिक महोत्सव समिति की ओर से आयोजित दीपदान कार्यक्रम के दौरान बारादरी घाट पर 31 हजार दीप जलाए गए। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पूरे घाट की सीढिय़ों को जलते हुए दीपों से रौशन कर दिया। यमुना तट पर हजारों दीपों की रोशनी से जगमग बलुआघाट की बारादरी देख ऐसा लगा कि मानों स्वर्ग उतर आया हो। आयोजकों की ओर से बारादरी के गुम्बद को रंगीन लाइट की लडिय़ों से सजाया गया। जिसने बारादरी की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम किया। देवोत्थान एकादशी पर अलौकिक दीपदान को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे बलुआघाट बारादरी पहुंचे. 

दीपदान के बीच सजाई आकर्षक रंगोली
कार्तिक महोत्सव समिति की ओर से बलुआघाट बारादरी पर आयोजित होने वाले दीपदान कार्यक्रम के दौरान लोगों द्वारा आकर्षक रंगोली भी तैयार की गई। रंगोली के बीच जगमगाते दीपों को खूबसूरत ढंग से सजाया गया। रंगोली में भारतीय कला को मोहक ढंग से पेश किया गया। विभिन्न रंगों से तैयार रंगोली ने दीपदान के प्रोग्राम में जान डाल दी। दीपदान के बाद शुरू हुई आतिशबाजी ने देवोत्थान एकादशी को भव्यता प्रदान की। जिसको देखने के लिए सिटी के कई हिस्सों से लोगों की भारी भीड़ पहुंची। आसमान में रंग बिरंगी रौशनी फैलाती आतिशबाजी ने पूरे यमुनाघाट को रौशन कर दिया.

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां
देवोत्थान एकादशी के मौके पर बलुआघाट बारादरी पर कई कल्चरल प्रोग्राम आर्गनाइज हुए। दीपदान के बाद संगीत संध्या में बाल कलाकारों ने भजन गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान डांस प्रोग्राम में भी बाल कलाकारों ने खूबसूरत प्रस्तुति दी। जिसने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। इसके पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विविध पात्रों से मां यमुना की महाआरती की गई. 

दीपदान के बीच सजाई आकर्षक रंगोली
कार्तिक महोत्सव समिति की ओर से बलुआघाट बारादरी पर आयोजित होने वाले दीपदान कार्यक्रम के दौरान लोगों द्वारा आकर्षक रंगोली भी तैयार की गई। रंगोली के बीच जगमगाते दीपों को खूबसूरत ढंग से सजाया गया। रंगोली में भारतीय कला को मोहक ढंग से पेश किया गया। विभिन्न रंगों से तैयार रंगोली ने दीपदान के प्रोग्राम में जान डाल दी। दीपदान के बाद शुरू हुई आतिशबाजी ने देवोत्थान एकादशी को भव्यता प्रदान की। जिसको देखने के लिए सिटी के कई हिस्सों से लोगों की भारी भीड़ पहुंची। आसमान में रंग बिरंगी रौशनी फैलाती आतिशबाजी ने पूरे यमुनाघाट को रौशन कर दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां
देवोत्थान एकादशी के मौके पर बलुआघाट बारादरी पर कई कल्चरल प्रोग्राम आर्गनाइज हुए। दीपदान के बाद संगीत संध्या में बाल कलाकारों ने भजन गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान डांस प्रोग्राम में भी बाल कलाकारों ने खूबसूरत प्रस्तुति दी। जिसने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। इसके पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विविध पात्रों से मां यमुना की महाआरती की गई.