प्रयागराज (ब्‍यूरो)। Rose Day 2024: फरवरी का महीना प्यार करने वाले कपल्स के लिए बेहद खास होता है। वैसे तो प्यार करने के लिए किसी खास दिन या माह की जरूरत नहीं होती, लेकिन फरवरी माह का कपल्स बेसब्री से इंतजार करते हैं। फरवरी में वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। यह पूरा हफ्ता प्यार करने वालों के लिए खास होता है। 7 फरवरी को रोज डे के साथ इस रोमांटिक वीक की शुरुआत हो रही है। यह दिन एक-दूसरे को रोज देकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का दिन होता है। हालांकि, सिर्फ कपल्स ही नहीं दोस्त भी एक-दूसरे को रोज देकर रोज डे सेलिब्रेट करते हैं। रोज डे पर गुलाबों के कई रंग मार्केट में नजर आते हैं, प्रत्येक रंग का अपना महत्व होता है। रोज के रंग और उनका अर्थ क्या है आइए जानते हैं।

येलो रोज: येलो रोज दोस्ती का प्रतीक होता है। इस रंग के गुलाब को आप किसी खास दोस्त को दे सकते हैं। उन्हें यह बताने के लिए कि वह आपके लिए कितने स्पेशल हैं।

व्हाइट रोज; व्हाइट रोज का मतलब होता है नया प्यार या नए प्यार की शुरुआत। अगर आप किसी को पंसद करते हैं, तो आप उन्हें इस रंग का गुलाब को दे सकते हैं।

रेड रोज: रेड रोज वैलेंटाइन वीक के दौरान सबसे अधिक खरीदा जाने वाला गुलाब है। रेड रोज प्यार का प्रतीक होता है। ये वैलेंटाइन डे के दिन आपके पार्टनर के लिए एक परफेक्ट गिफ्ट है।

पिंक रोज: इस रंग के रोज का मतलब होता है शुक्रिया। अगर आप अपने चाहने वाले को यह बताना चाहते हैं कि उन्हें आप अपनी जिंदगी में पाकर कितने खुश और शुक्रगुजार हैं तो आप उन्हें ये दे सकते हैं।

ऑरेंज रोज: इस रंग का रोज पैशन को दर्शता है। अगर आप एक दूसरे के लिए पैशनेट हैं तो आप इस रंग का गुलाब देकर अपने रिलेशनशिप को एक नया मोड़ दे सकते हैं।

ऐसे हुई थी शुरुआत: रोज डे पर कपल एक-दूसरे को रोज देकर प्यार का इजहार करते हैं, लेकिन बता दें कि शुरुआत मुगल काल से ही हो गई थी। कहा जाता है कि मुगल बेगम नूरजहां को लाल गुलाब बहुत पसंद था। ऐसे में उन्हें खुश करने के लिए जहांगीर रोजाना टनों के हिसाब से उन्हें फ्र श रोज भिजवाते थे। वहीं, बताया ये भी जाता है कि क्वीन विक्टोरिया ने भी अपने पति प्रिंस अल्बर्ट को प्यार जाहिर करने के लिए रोज दिए थे। महारानी विक्टोरिया के समय से ही लोग 7 फरवरी को अपने चाहने वाले को स्पेशल फील करवाने के लिए रोज देने लगे और ये परंपरा आज भी चली आ रही है।

रोज डे हम अपने दोस्तों के साथ मनाते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं कि कपल्स ही रोज डे मनाएं। कोई भी रोज देकर अपने दोस्त फैमिली को खुश कर सकता है।
अंकिता

वैलेंटाइन वीक कपल्स के साथ अदर भी अपने दोस्तों के साथ मनाते हैं। रोज डे पर अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करते हैं।
विंकेश जैन

वैलेंटाइन वीक लोग आजकल खूब मनाते हैं। खासकर कपल्स के लिए वैलेंटाइन वीक होता है, लेकिन कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करते हैं। मैं भी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करुंगा।
दिव्यांश