01

घंटे तक एआरटीओ प्रशासन दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट ऑफिस में देते रहे कॉल्स के जवाब

07

दिन तक दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने चलाई हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर खास मुहिम

70

से अधिक हर रोज मिले हाई सिक्योरिटी से जुड़ी समस्याओं के जवाब

50

से 60 लोग हर रोज कॉल करके हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट संबंधी ले रहे थे जानकारी

-एक घंटे में सैकड़ों लोगों ने कॉल कर एआरटीओ प्रशासन से पूछे सवाल

-लोगों की कंफ्यूजन दूर कर भविष्य में समस्या के लिए डायरेक्ट ऑफिस आकर मिलने की कही बात

<0क्

घंटे तक एआरटीओ प्रशासन दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट ऑफिस में देते रहे कॉल्स के जवाब

07

दिन तक दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने चलाई हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर खास मुहिम

70

से अधिक हर रोज मिले हाई सिक्योरिटी से जुड़ी समस्याओं के जवाब

भ्0

से म्0 लोग हर रोज कॉल करके हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट संबंधी ले रहे थे जानकारी

-एक घंटे में सैकड़ों लोगों ने कॉल कर एआरटीओ प्रशासन से पूछे सवाल

-लोगों की कंफ्यूजन दूर कर भविष्य में समस्या के लिए डायरेक्ट ऑफिस आकर मिलने की कही बात

PRAYAGRAJPRAYAGRAJ: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट की मुहिम में मंगलवार खास था। इस दिन सुबह करीब एक घंटे तक एआरटीओ प्रशासन डॉ। सियाराम वर्मा खुद लोगों से फोन कॉल से जुड़े रहे। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने कॉल करके हाई सिक्योरिटी से जुड़ी अपनी कंफ्यूजन क्लियर की। एआरटीओ प्रशासन ने न सिर्फ लोगों की क्वैरीज सॉल्व कीं, बल्कि फ्यूचर में इससे रिलेटेड कोई प्रॉब्लम होने पर डायरेक्ट ऑफिस में आकर मिलने की बात भी कही।

सबसे ज्यादा यह पूछे गए सवाल

लोगों ने एआरटीओ प्रशासन से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की खासियत और इसे लगवाने में आ रही प्रॉब्लम को लेकर बात की। जो टॉप क्वैरीज रहीं, वो इस तरह से हैं

-बिना हाई सिक्योरिटी के सड़क पर चलने पर चालान तो नहीं कटेगा?

एक दिसंबर के बाद हाई सिक्योरिटी के लिए अप्लाई कर सकते हैं क्या?

-बीएस-ख् का आप्शन नहीं दिखा रहा है। डीलर नंबर प्लेट व स्क्रू थमा दे रहे हैं।

ऐसे चला सवाल-जवाब का दौर

भगतराम अग्रवाल : हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के किस वेबसाइट पर अप्लाई करना है?

एआरटीओ : ऑनलाइन के लिए ख्ख्ख्.ढ्डश्रश्रद्मद्वब्द्धह्यह्मश्च.ष्श्रद्व अप्लाई कर सकते हैं। ऑफलाइन में डीलर के पास जाकर भी अप्लाई कर सकते हैं।

तपन कुमार साहू : सर डीलर फिटिंग करने में नाटक करते हैं।

एआरटीओ : फिटिंग की जिम्मेदारी डीलर की है। अगर कोई समस्या आती है तो सीधे हमसे बात करा सकते हैं।

प्रकाश कुमार : बीएस फ् मॉडल की व्हीकल है। पर आरसी पर बीएसख् लिखा है?

एआरटीओ : आरसी लेकर आरटीओ ऑफिस आइए। हालांकि ऐसा होना नहीं चाहिए। डायरेक्ट आप मुझसे मिल सकते हैं।

अमर गुप्ता : व्हीकल लेकर जाना होगा या नंबर प्लेट ऐसे ही मिल जाएगा?

एआरटीओ : नंबर प्लेट की फिटिंग वही करेंगे। कोई दूसरा नहीं कर सकता है।

लक्ष्मी नारायण : बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के चालान तो नहीं कटेगा?

एआरटीओ : चालान फिलहाल अभी नहीं कटेगा। लेकिन आने वाले वक्त में यह प्रॉसेस में शामिल हो जाएगा। इसे लगवा लेने से व्हीकल की सेफ्टी रहेगी।

रोहित : हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के क्या चालान की प्रक्रिया भी एक दिसंबर से शुरु हो गई है?

एआरटीओ : चालान की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। अगर आगे डेट नहीं बढ़ती है तो व्हीकल संबंधी काम करवाने में बाधा आएगी।

अनुभव यादव : डीलर बंद हो चुका है। अन्य जगह से अप्लाई करने में कोई दिक्कत तो नहीं होगी?

एआरटीओ : एक दिसंबर के अंक में दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट ने इस बारे में डिटेल के साथ न्यूज पब्लिश की है। वैसे आप कहीं से भी अप्लाई कर सकते हैं।

एसएम मिश्रा : नंबर प्लेट लगाने के लिए क्या केवल ऑनलाइन प्रॉसेस ही है, या ऑफलाइन भी सकते हैं?

एआरटीओ : आप डीलर के पास जाकर भी करा सकते हैं।

आशोक गौतम : कंपनी बंद हो चुकी है। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट न्यूज पेपर में लिखा है कहीं से भी अप्लाई कर सकते हैं। नंबर प्लेट देते वक्त डीलर प्रॉब्लम तो नहीं करेगा?

एआरटीओ : नंबर प्लेट बनाने का काम अन्य व्यक्ति को मिला है। बनने के बाद वह डीलर से मिलता है। कोई प्राब्लम तो नहीं होगी।

सुशील सिंह : हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगा है। अदर सिटी जाने में कोई प्रॉब्लम तो नहीं होगी?

एआरटीओ : नंबर प्लेट के लिए अप्लाई कर चुके हैं या नहीं?

सुशील सिंह : अप्लाई कर चुका हूं मगर नंबर प्लेट नहीं मिली है। बस अप्लाई का पर्चा है।

एआरटीओ : ऐसे तो कोई प्रॉब्लम नहीं होनी चाहिए। फिर भी आप अप्लाई वाला पर्चा रखे रहिएगा।

ओम : हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट व्हीकल में नहीं लगा है। क्या चालान तो नहीं कटेगा?

एआरटीओ : फिलहाल अभी चालान की प्रक्रिया शुरू हुई नहीं है। वैसे जल्द से जल्द अप्लाई करके लगवा लें।

केपी यादव : अप्लाई करने में प्रॉब्लम आ रही है। वेबसाइट कभी खुलती है तो कभी नहीं।

एआरटीओ : वेबसाइट पर बराबर काम भी चल रहा है। बहुत सी चीजें अपडेट हो रही हैं। जब ओपन हो तब अप्लाई कर दें।

देवाशीष दास : व्हीकल में सिंपल नंबर प्लेट लगा हुआ है तो भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है क्या?

एआरटीओ : सिंपल नंबर प्लेट से मतलब नहीं है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का वर्क ही अलग है। वाहन चोरी के वक्त सिक्योरिटी की मदद से ट्रेस करने में मदद मिलती है।

इंद्रेश यादव : नंबर प्लेट लगा है पर कंफ्यूजन है कि सही या गलत।

एआरटीओ : नंबर प्लेट पर दस अंक का नंबर लिखा होगा। दो इंग्लिश का अंक होगा?

इंद्रेश यादव : यह तो नहीं है।

एआरटीओ : तब यह हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है।

अब्दुल नसीम : नंबर प्लेट बनकर मिला था। मगर फिटिंग बाहर की है।

एआरटीओ : चेक कीजिए उसमें रिपीट स्क्रू का यूज हुआ है। या फिर नॉर्मल पेंच से ही टाइट कर दिया है?

गौरेश अहूजा : फिटिंग बाहर की है। जब दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट में न्यूज पढ़ी तो पता चला कि बाहर की अलग से फिटिंग सही नहीं है। अभी ऐसे ही चलने दूं या फिर चेंज करा लूं?

एआरटीओ : व्हीकल में हाई सिक्योरिटी लगी है। ऐसे में फिटिंग गड़बड़ है। इतना पैसा खर्च करने के बाद अगर व्हीकल सिक्योर न हो तो फौरन चेंज करा लें?

सबसे पहले दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट न्यूज पेपर को धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बारे में खास मुहिम चलाकर लोगों को अवेयर किया। अगर किसी को भविष्य में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से जुड़ी कोई प्रॉब्लम आती है तो आरटीओ ऑफिस आकर कंफ्यूजन दूर सकते हैं।

-डॉ। सियाराम वर्मा, एआरटीओ प्रशासन