प्रयागराज ब्यूरो । पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी पर 2010 में हुए जानलेवा हमले में जान गंवाने वाले कार्यकर्ता राकेश मालवीय के घर जाकर उनकी पत्नी को 1.20 लाख रुपए का चेक सौंपा। पूर्व मेयर से मिलकर स्व। मालवीय की पत्नी उषा मालवीय भावुक हो उठीं और भरे गले से धन्यवाद कहा।
12 जुलाई 2010, यही वो दिन था जब प्रयागराज सूबे के सबसे वीभत्स हत्याकांड की साजिश का गवाह बना था। एक स्कूटी में खतरनाक आरडीएक्स विस्फोटक लगाकर रिमोट बम से हमलवारों ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री पर नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी पर उस समय रिमोट बम से हमला किया जब वो मनोकामना पूर्ती शिव मंदिर में जल चढाने जा रहे थे। जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल होकर नन्दी महीनों तक अस्पताल में जिन्दगी और मौत से लड़ते रहे। कई दिनों तक कोमा में रहने और गहन इलाज के बाद किसी तरह उनकी जान बच पाई। लेकिन इस भयानक हमले में कार्यकर्ता राकेश मालवीय को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। राकेश अपने परिवार का सहारा थे। वे अपने पीछे पत्नी और 3 बेटों को छोड़ गए थे। इस दु:ख की घड़ी में मंत्री नन्दी परिवार के साथ मजबूती से खड़े हुए। उन्होंने अपनी अंतिम साँस तक परिवार को आर्थिक मदद का भरोसा दिया और अपना वादा आज तक अनवरत निभाते आ रहे हैं।

मदद मायने रखती है
उषा मालवीय ने बताया कि मंत्री नन्दी सात महीने सात दिन बाद जब हॉस्पिटल से लौटे थे तब एक लाख रुपए दिया था और जब तक हम जिंदा हैं या आप जिंदा हो तब तक लगातार 5000 रुपए हर महीने देने का वादा किया था। जिसे मंत्री नन्दी ने लगातार पूरा किया। दो वर्ष पहले मंत्री नन्दी ने बढ़ती मंहगाई और परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 5000 रुपए की धनराशि को बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रति महीना कर दिया था। यह मदद हमारे घर खर्च, दवाई-ईलाज, बच्चों की पढाई में काम आई। हमारे और परिवार के लिए यह बहुत मायने रखता है।