प्रयागराज ब्यूरो । किराना शॉप के संचालक 50 वर्षीय रणजीत सिंह की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर उसकी बॉडी शहर के मीरापुर गुरुनानक पार्क के पास घर के अंदर मिली। मकान के लॉन में पड़ी बॉडी को देखकर पड़ोसी दंग रह गए। लोगों के द्वारा खबर परिजनों को दी गई। घर वाले पहुंचे तो जानकारी पुलिस को दिए। पुलिस की छानबीन में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। परिवार के लोग भी कुछ बता पाने में असमर्थ हैं। पुलिस के द्वारा बॉडी पोस्टमार्टम हाउस भेज दी गई है। अब सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। घटना अतरसुइया इलाके की है।

घर छोड़ रहता था किराए पर
मृतक रणजीत सिंह मीरापुर गुरुनानक पार्क के पास निवासी योगेंद्र सिंह का बेटा था। झगडड़़ू प्रवृत्ति का होने के कारण वे खुद किराए रूम लेकर अलग रहता था। मगर उसकी किराने की दुकान घर में ही थी। भाई सतवंत सिंह के मुताबिक दुकान अच्छी खासी चलती थी। बावजूद इसके वे खर्चे के लिए अक्सर घर आ जाता था। नशे का लती था। उसकी शादी अभी नहीं हुई थी। बावजूद इसके नशे के चलते उसके खर्च काफी थे। शुक्रवार दोपहर मकान के लॉन में उसकी बॉडी पड़ोसियों को दिखाई दी। यह देखते कर सभी दंग रह गए। खबर पर पहुंचे परिजनों के द्वारा जानकारी पुलिस को दी गई। अतरसुइया पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस के मुताबिक क्राइम सीन से कुछ भी कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। परिवार के लोग भी उसकी मौत की कोई ठोस वजह नहीं बता पा रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सके। हालांकि उसकी मौत को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते रहे।