-हास्य राशिफल

- तनिक पढि़ए तो क्या है आपकी राशि पर ग्रह नक्षत्रों का प्रभाव

- संभलकर खेलें होली, कीं महंगी न पड़ जाए ठिठोली

<-हास्य राशिफल

- तनिक पढि़ए तो क्या है आपकी राशि पर ग्रह नक्षत्रों का प्रभाव

- संभलकर खेलें होली, कीं महंगी न पड़ जाए ठिठोली

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: ये तो आप भी जानते हैं कि ग्रह-नक्षत्र बोलते हैं। अगर इनकी चाल ठीक है तो कोई बात नहीं वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। तो भइया इस होली अपना ग्रह नक्षत्र देखकर ही होली खेलना। कहीं ऐसा न हो कि आपकी खटिया खड़ी और बिस्तरा गोल हो जाए। तो जानिए क्या है आपकी राशि का हाल। वरना फिर हमने न कहना कि बताया नहीं।

मेष राशि- शत्रु आप पर गुब्बारों की बौछार कर मुंह काला करने की ताक में हैं। घर में छिपेंगे तो रिश्तेदार नहीं छोड़ेंगे इसलिए जरूरी है शौचालय में छिपने की व्यवस्था करें।

वृषि राशि- आपकी राशि से पंचम प्रेम स्थान पर चंद्रमा संचार करेगा, अगर वैलेंटाइन डे पर चूक गए हैं तो रंग लगाकर अपने दिल की बात कह सकते हैं। अगर कोई दिक्कत आती है तो बुरा न मानो होली हैकहकर निकल लो।

मिथुन राशि- चतुर्थ चंद्रमा आपके लिए कलहकारक है। रंग लगवाने से मना मत करें नहीं तो छीना-झपटी में कपड़े फट सकते हैं। कृपया मौनव्रत रखें, क्योंकि कोई आपके मुंह पर निशाना साधे बैठा है।

कर्क राशि- इस बार आपका निशाना अचूक है इसलिए जमकर गुब्बारे मारें। घर के खिड़की-दरवाजे खोलकर रखें क्योंकि दीपावली पर घर का रंग-रोगन नहीं करना पड़ेगा। इससे धन भी बचेगा।

सिंह राशि- होली पर सावधान रहें, कोई आपके चेहरे पर कीचड़ मलने की फिराक में है। आज खजाना हाथ लगने वाला है इसलिए सुबह उठने से पहले और रात में सोने के बाद कोई काम करें।

कन्या राशि- चंद्रमा आपकी राशि में संचार कर रहा है तो नौकरानी पर बुरी नजर मत डालें। अगर वह आप पर मेहरबान हो गई तो बीवी की शनि दृष्टि के शिकार आप हो सकते हैं। आज बिना पिए आपको नशा होगा।

तुला राशि- थोड़ा संभलकर पिएं, कोई आपका रंग छीनकर आपको ही रंग सकता है। ज्यादा झांका-ताकी करने से गुब्बारा सीधे आपके मुंह पर ही फट सकता है।

वृश्चिक राशि- आज किसी लड़के या लड़की को आप रंग सकते हैं। सभी ग्रह आपके पक्ष में हैं। कोई खतरा नहीं है। बदले में आपको गटर में डाला जाएगा, फ्री में नया स्वाद भी चखने को मिलेगा।

धनु राशि- चंद्रमा आपकी राशि से कर्म स्थान पर संचार कर रहा है, इसलिए आप जो सोच रहे हैं <ये तो आप भी जानते हैं कि ग्रह-नक्षत्र बोलते हैं। अगर इनकी चाल ठीक है तो कोई बात नहीं वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। तो भइया इस होली अपना ग्रह नक्षत्र देखकर ही होली खेलना। कहीं ऐसा न हो कि आपकी खटिया खड़ी और बिस्तरा गोल हो जाए। तो जानिए क्या है आपकी राशि का हाल। वरना फिर हमने न कहना कि बताया नहीं।

मेष राशि- शत्रु आप पर गुब्बारों की बौछार कर मुंह काला करने की ताक में हैं। घर में छिपेंगे तो रिश्तेदार नहीं छोड़ेंगे इसलिए जरूरी है शौचालय में छिपने की व्यवस्था करें।

वृषि राशि- आपकी राशि से पंचम प्रेम स्थान पर चंद्रमा संचार करेगा, अगर वैलेंटाइन डे पर चूक गए हैं तो रंग लगाकर अपने दिल की बात कह सकते हैं। अगर कोई दिक्कत आती है तो बुरा न मानो होली हैकहकर निकल लो।

मिथुन राशि- चतुर्थ चंद्रमा आपके लिए कलहकारक है। रंग लगवाने से मना मत करें नहीं तो छीना-झपटी में कपड़े फट सकते हैं। कृपया मौनव्रत रखें, क्योंकि कोई आपके मुंह पर निशाना साधे बैठा है।

कर्क राशि- इस बार आपका निशाना अचूक है इसलिए जमकर गुब्बारे मारें। घर के खिड़की-दरवाजे खोलकर रखें क्योंकि दीपावली पर घर का रंग-रोगन नहीं करना पड़ेगा। इससे धन भी बचेगा।

सिंह राशि- होली पर सावधान रहें, कोई आपके चेहरे पर कीचड़ मलने की फिराक में है। आज खजाना हाथ लगने वाला है इसलिए सुबह उठने से पहले और रात में सोने के बाद कोई काम करें।

कन्या राशि- चंद्रमा आपकी राशि में संचार कर रहा है तो नौकरानी पर बुरी नजर मत डालें। अगर वह आप पर मेहरबान हो गई तो बीवी की शनि दृष्टि के शिकार आप हो सकते हैं। आज बिना पिए आपको नशा होगा।

तुला राशि- थोड़ा संभलकर पिएं, कोई आपका रंग छीनकर आपको ही रंग सकता है। ज्यादा झांका-ताकी करने से गुब्बारा सीधे आपके मुंह पर ही फट सकता है।

वृश्चिक राशि- आज किसी लड़के या लड़की को आप रंग सकते हैं। सभी ग्रह आपके पक्ष में हैं। कोई खतरा नहीं है। बदले में आपको गटर में डाला जाएगा, फ्री में नया स्वाद भी चखने को मिलेगा।

धनु राशि- चंद्रमा आपकी राशि से कर्म स्थान पर संचार कर रहा है, इसलिए आप जो सोच रहे हैं ((पड़ोसन को रंगने की<पड़ोसन को रंगने की) ) उस काम में सफलता जरूर मिलेगा। बशर्ते बीवी को पहले से नई साड़ी लाकर दे दीजिए।

मकर राशि- भाग्य साथ दे रहा है, प्रेमिका को प्रपोज कर सकते हैं। घबराने की जरूरत नहीं है। वह कुछ भी नहीं बोलेगी, बस मुंह पर कालिख पोतेगी। लट्ठमार होली की तर्ज पर सैंडिल मार होली भी होगी।

कुंभ राशि- अष्टम चंद्रमा के कारण आप कहीं भी फिसल कर गिर सकते हैं। आप घर से बाहर जरूर निकलें लेकिन बुरका पहनकर। पड़ोसन और पड़ोसी दोनों आपके इंतजार में ताक लगाए हैं।

मीन राशि- किसी प्रिय के हाथ से आज आपकी प्यार भरी पिटाई होगी। अपनी बीवी को घुमाने मत ले जाएं, प्रेमिका आपको ढूंढ रही है। और पोल खुल गई तो रंग में भंग पड़ सकता है।

कहीं ग्रह हो न जाएं नाराज

जमाना एस्ट्रोकलर का है, ऐसे में हर ग्रह का अपना प्रिय कलर है। ऐसे में किसी की नाराजगी झेले बिना किस रंग से होली खेलें, यह भी हम बताते हैं-

- यदि आपका सूर्य खराब चल रहा है तो लाल रंग व अबीर-गुलाल ज्यादा उपयोग करें।

- चंद्रमा ठीक न हो तो सफेदा का इस्तेमाल अधिक करें।

- मंगल से तारतम्य नहीं है तो लाल रंग से खेलें।

- बुध खराब है तो हरा रंग लगाएं।

- बृहस्पति बिगड़ा होने पर पीले रंग का इस्तेमाल करें।

- शुक्र ठीक नहीं है तो चमकदार सफेद रंग से होली खेलें।

- शनि से प्रभावित लोगों को काले रंग की छूट है।

वर्जन

होली उल्लास और मस्ती का त्योहार है। ऐसे में लोगों को जमकर रंगों से होली खेलनी चाहिए। हालांकि वह अपनी राशि के हिसाब से होली खेलें तो होली की मस्ती दोगुनी हो सकती है। क्योंकि हर रंग का अपना महत्व है।

गुंजन वाष्र्णेय, ज्योतिर्विद, ग्रह नक्षत्रम ज्योतिष शोध संस्थान

होली के त्योहार पर सौहा‌र्द्र और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। अगर अपनी राशि के अनुरूप रंगों का उपयोग न किया जाए तो प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

अविनाश राय, ज्योतिषाचार्य

<उस काम में सफलता जरूर मिलेगा। बशर्ते बीवी को पहले से नई साड़ी लाकर दे दीजिए।

((होली का हास्य राशिफल है, ज्यादा पेन मत लें जमकर खेलें होली)