70वें स्वतंत्रता दिवस पर कुंभ नगरी ने ओढ़ी देशप्रेम की चादर

जगह-जगह ध्वजारोहण के बाद चला देशभक्ति कार्यक्रमों का दौर

ALLAHABAD: देश की आजादी की 70वीं वर्षगांठ पर कुंभ नगरी ने देशप्रेम की चादर ओढ़ ली। सरकारी हो या प्राइवेट संस्थान, संस्था हो या स्कूल कालेज हर जगह देशभक्ति का रंग दिखा। ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच देश के बलिदानी वीर सपूतों के नमन का सिलसिला चला। भारत की अखंडता का संकल्प लिया गया।

आर्थिक आजादी की जरूरत

आयुक्त कार्यालय में कमिश्नर राजन शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने निष्ठा से कार्य करने की अफसरों को सीख दी। कहा कि हमें राजनीतिक स्वतंत्रता तो मिल गई है, परंतु सामाजिक व आर्थिक आजादी के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। डीएम संजय कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर शहीद लाल पद्मधर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके आश्रितों को सम्मानित किया। 101 वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स शांतिपुरम में जोश व उत्साह के बीच आरएएफ कमांडेंट दिनेश सिंह चंदेल ने क्वार्टर गारद में गार्ड से सलामी ली व झण्डा रोहण किया। अमर शहीदों को नमन कर वाहिनी में तैनात जवानों को वीरता के लिए सम्मानित किया गया। सूबेदारगंज एनसीआर के मुख्यालय में जीएम एनसीआर अरुण सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया।

देश प्रेम के साथ प्रकृति प्रेम

स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद पौधरोपण कर प्रकृति प्रेम भी छलका। कुछ संस्थाओं व स्कूलों में ध्वजारोहण के बाद लड्डू की जगह पौधे बांटे गए। इलाहाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से ममफोर्डगंज लाला लाजपत राय मार्ग के किनारे पौधरोपण में न्यायमूर्ति सुमित कुमार व न्यायमूर्ति महेंद्र चंद्र त्रिपाठी व कमिश्नर राजन शुक्ल शामिल हुए। एडीए सचिव वंदना त्रिपाठी व जोनल अधिकारी आलोक पांडेय मौजूद रहे।

70 मीटर तिरंगे की पद यात्रा

आजादी के 70 वर्ष पूर्ण होने पर रस वैद्य राजकिशोर ने हर वर्ष की भांति तिरंगे में एक मीटर जोड़ते हुए इस वर्ष 70 मीटर लंबा तिरंगा तैयार किया। जिसे ज्वाला देवी स्कूल के 500 बच्चों और बैंडबाजों के साथ ज्वाला देवी स्कूल से पद यात्रा के रूप में निकाला गया। सुभाष चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सलामी देते हुए लोगों ने बुलंद आवाज में भारत माता की जय के नारे लगाए। रसवैद्य राजकिशोर ने आजाद हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री को संदेश दिया- ये आजादी नहीं धोखा है, गरीब आज भी भूखा है।

अखण्डता बनाए रखने का संकल्प

स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ पर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के दृश्य कला विभाग के 70 स्टूडेंट्स ने आजाद पार्क में फेस पेंटिंग बनाई और 70 इंच की चंद्रशेखर आजाद की पेंटिंग भी बनाई। मेजर कल्शी क्लासेज में आजादी पर्व धूमधाम से मनाया गया। संस्थान की निर्देशिका श्रीमती रेखा सिंह व अकादमिक हेड सौरभ सिंह ने स्टूडेंट्स को डिफेन्स के प्रति प्रेरित किया। इलाहाबाद चैप्टर ऑफ एनआईआरसी में शंभुवेश धर त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। हमीदिया ग‌र्ल्स डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डा। युसुफा नफीस ने झण्डारोहण किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि निदेशक उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र गौरव कृष्ण बंसल ने ध्वजारोहण किया। एएन झा छात्रावास में कमिश्नर राजन ने झंडारोहण किया।

पहल में जुटे कलमकार

इलाहाबाद न्यूज रिपोर्टर्स क्लब की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर पहल पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन केपी कम्युनिटी सेंटर में किया गया। इसमें पिछले दिनों हुई चित्रकला, मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पत्रकारों व परिवार के सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यक्षता अशोक चतुर्वेदी ने की। कमिश्नर राजन शुक्ल मुख्य अतिथि रहे। क्रिस्टी मेमोरियल स्कूल में डा। विनोद बी लाल ने व नखास कोहना स्थित वारसी समिति के कार्यालय पर मौलाना मो। आरिफ वारसी ने ध्वजारोहण किया। सिविल लाइंस व्यापार मण्डल के मेम्बर्स ने स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। संत निरंकारी सत्संग भवन बैरहना में स्वतंत्रता दिवस मुक्ति पर्व समारोह के रूप में मनाया गया। रोट्रैक्ट क्लब ऊर्जा की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर विशाल तिरंगा यात्रा पीवीआर चौराहे से क्लब अध्यक्ष सलीम अहमद, यशखेर, मो। उमर, गौरव, नितिन, कैफ, सालीम द्वारा निकाली गई।