विश्व पर्यटन दिवस पर खुशरूबाग पर विशेष आवरण का विमोचन

ALLAHABAD: शहर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए सड़कों और अन्य स्मारकों का विकास किया जाए। पर्यटकों हेतु अच्छे होटलों और गेस्ट हाउस का निर्माण जरूरी है। यह बात मेयर अभिलाषा गुप्ता ने कही। वह विश्व पर्यटन दिवस पर संगम सभागार में जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग और डाकघर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कही। इस मौके पर खुशरूबाग पर विशेष आवरण का विमोचन किया गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि यहां विदेशी सैलानी भी घूमने आते हैं ओर जिनके लिए शहर के बारे में एक ऑडियो उनकी भाषा में विकसित करना होगा।

आगंतुकों का सम्मान भी जरूरी

कमिश्नर राजन शुक्ला ने कहा कि पर्यटन को सार्थक रूप देने की जरूरत है। शहर में तमाम ऐतिहासिक स्थलों को विकसित किए जाने की आवश्यकता है। आगंतुकों का सम्मान नही होगा तो आवागमन प्रभावित होने की संभावना रहती है। डीएम संजय कुमार ने इस अवसर पर कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु खुशरूरोबाग, आजाद पार्क संगम आदि पर विशेष कवर का अनावरण किया जा चुका है। उन्होंने पर्यटकों के नौका विहार हेतु 15 अक्टूबर तक प्रीपेड नाव व मोटर बोट की व्यवस्थ्ज्ञा हो जाएगी। जिसके किराया भी निर्धारित होगा। उन्होंने लोगों से प्रशासन द्वारा संगम पर कराई जाने वाली नित्य आरती में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। बताया गया कि दो अक्टूबर को गंगा किनारे बसे 122 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ कराने के लक्ष्य के अनुरूप चालीस को ग्राम पंचायतों ओडीएफ किया जाएगा। ग्राम प्रधानों को सम्मातिन करने के साथ शेष पंचायतों को ओडीएफ करने के लिए 70 करोड़ की धनराशि आ गई है। इस मौके पर दो पोस्टर और एक फोल्डर का विमोचन किया गया।