कांग्रेसियों ने सुभाष चौराहे पर किया प्रदर्शन

ALLAHABAD:

मिलावटखोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने गुरुवार को सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान मिलावटखोरों का पुतला भी फूंका। साफ कर दिया कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे। शहर कांग्रेस कमेटी महासचिव इरशाद उल्लाह ने कहा कि होली पर हर साल मिलावटखोरी का धंधा बढ़ जाता है। इस साल भी वही स्थिति है। जिसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा। इस मौके पर अनिल चौधरी, राजकुमार सिंह, वीरेंद्र सोनकर, इरफानुल हक, मो। फैज, अभिन्न, वाष्र्णेय, सुजीत सोनकर, शंभूनाथ रावत, राजू कबाड़ी, मो। नौशाद, अमजद, अमन आदि मौजूद थे।