- रविवार भोर में हुई घटना, जोर के झटके से अलग हुआ डिब्बा

- चार घंटे बाद रवाना हो सकी ट्रेन

- डभौरा और कटैया डांडी स्टेशन के बीच फंसे रहे यात्री

ALLAHABAD: रेलवे का सफर यात्रियों के लिए मुश्किल भरा होता जा रहा है। रविवार को ऐसी ही एक घटना ने यात्रियों की नींद उड़ा दी। मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से गुवाहाटी जा रही ट्रेन की कपलिंग टूट जाने से दो हिस्सों में बंट गई। अचानक हुए इस घटना से ट्रेन पर सवार यात्री भी दहशत में आ गए। कई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। घटना को लेकर रविवार को रेलवे में हड़कंप मचा रहा।

जोर के झटके से टूटी नींद

घटना मानिकपुर स्टेशन के नजदीक की है। ट्रेन नंबर भ्म्ब्भ् लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गुवाहाटी एक्सप्रेस जैसे ही डभौरा स्टेशन से कटैया डांडी स्टेशन के बीच पहुंची ट्रेन अचानक जोर के झटके से दो हिस्सो में बंट गई। भोर में ब्.ब्ब् बजे इंजन से पांचवां डिब्बा एस-क्0 की कपलिंग टूट जाने से वह अलग हो गया। कोच में तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से यह घटना हुई। अचानक तेज आवाज और जोर का झटका लगने से डिब्बे में सो रहे यात्री दहशत में आ गए। उनकी नींद टूट गई। अफरातफरी के माहौल में जब यात्रियों ने बाहर झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। आगे के डिब्बे इंजन के साथ जा चुके थे और बाकी ट्रेन डभौरा और कटैया डांडी स्टेशन के बीच खड़ी हुई थी।

चार घंटे बाद ली राहत की सांस

घटना घटते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन का अगला हिस्सा कटैया डांडी स्टेशन पहुंच गया था। सुबह म्:भ्भ् बजे डीजल इंजन लगाकर अलग हुए डिब्बों को इसी स्टेशन पर पहुंचाया गया। तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से कोच नंबर एस-क्0 को अलग कर दिया गया। इसके यात्रियों को दूसरे डिब्बों में शिफ्ट किया गया। इतना सब होने में चार घंटे से अधिक का समय लग गया। इस बीच यात्रियों में ऊहापोह की स्थिति बनी रही। सुबह 8:भ्9 बजे ट्रेन को गुवाहाटी के लिए रवाना किया गया। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। बता दें कि यह ट्रेन इलाहाबाद जंक्शन आने के बजाय वाया छिवकी जंक्शन गुजरती है। घटना के चलते इस रूट की कई ट्रेनें लेट हो गई। जिससे कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

यह पहला मामला नहीं है जब चलती ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई हो। इसके पहले भ्ीा कई ट्रेनों के डिब्बे अलग हो जाने से यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ी है। हाल ही में प्रयागराज एक्सप्रेस, लखनऊ-इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में यही घटना सामने आई है। फिलहाल रेलवे इस मामल की जांच कराए जाने की बात कर रहा है। हालांकि मामला झांसी डिवीजन के अंतर्गत आता है। नार्थ सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ नवीन बाबू ने बताया कि तकनीकी खराबी आ जाने से ट्रेन के डिब्बे अलग हो गए थे। सभी यात्रियों को दूसरे डिब्बों में शिफ्ट सुरक्षित तरीके से रवाना किया गया।