प्रयागराज (ब्‍यूरो)। बालकों के सर्वांगीण विकास को गति प्रदान करने की दृष्टि से उनकी प्रथम गुरू मातृ शक्ति के साथ सार्थक संवाद की योजना के अन्तर्गत बुधवार को ज्वाला देवी सिविल लाइंस में मातृ भारती कागठन किया गया। इसमें 200 की संख्या में मातृशक्तियों ने सहभाग किया। आरंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार ने अतिथिओं का परिचय माकराते हुए सम्मान किया।

माताओं व गुरुओं को आना होगा साथ
मुख्य अतिथि के रूप में विद्या भारती काशी प्रांत के प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि शिशु वाटिका प्रमुख विजय उपाध्याय मौजूद रहे। अध्यक्षता साधना गुप्ता ने की। प्रधानाचार्य ने कहा कि बालक सच्चरित्रवान, राष्ट्रभक्त, स्वालम्बी, सदाचारी, परिश्रमी एवं विनम्रशील तभी हो सकता है जब उसके ऊपर इन समस्त गुणों से युक्त मॉ एवं गुरुजन की प्रतिछाया बनी रहे। इसके लिए माताओं और गुरुजनों को कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। मुख्य अतिथि ने मातृ भारती की अध्यक्ष के रूप श्रीमती पूनम त्रिपाठी का नाम प्रस्तावित किया। इसके बाद श्रीमती त्रिपाठी ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बालक की शिक्षा का शुभारम्भ जन्म के बाद मॉ के द्वारा ही होता हैं और प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में मॉ एक अनमोल इंसान के रूप में होती हैं। अध्यक्षता कर रहीं साधना गुप्ता ने कहा कि हम सबको घर से बाहर निकलकर समस्त माताओं को जागृत करना होगा कि सम्पूर्ण समाज की जन्मदायिनी आप हैं। सन्तोष पाण्डेय, डा राकेश सिंह, सरोज दुबे, सन्दीप गुप्ता, हरेकृष्ण त्रिपाठी, गणेश जी द्विवेदी, हेमलता सिंह, कामना, संध्या सरमन, रत्नेश चतुर्वेदी, ब्रह्मा नारायण तिवारी, संतोष दुबे एवं अन्य आचार्य बन्धु उपस्थित रहे।

मातृ भारती के पदाधिकारी
अध्यक्ष साधना गुप्ता
उपाध्यक्ष अभिलाषा पांडे व पूनम मिश्रा
महामंत्री सोनी सिंह
सहमंत्री अंजना मिश्रा
कार्यक्रम प्रमुख ममता श्रीवास्तव
सूचना अधिकारी पूनम केसरवानी
सदस्य सुनीता गौतम, सुषमा मिश्रा, क्षमा तिवारी