दो साल पहले फोन पर शुरू हुई थी प्रेम कहानी, घटना स्थल पर लाइसेंसी पिस्टल बरामद

हत्या के बाद भागने भागते समय दरवाजे से टकराया आरोपी, घायल

kaushambi@inext.co.in

KAUSHAMBI ( 19 June ): त्रिकोणीय प्रेम संबंध लव (ट्राएंगल) में प्रेमी ने प्रेमिका की कनपटी पर गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। रविवार की दोपहर घटना को अंजाम देने के बाद भागते समय वह दरवाजे से टकरा गया। जिसकी वजह से उसके सिर में चोटें आ गई। फायरिंग की आवाज सुन कर ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। उसे भागते देख लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मैके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के प्रेमी को ग्रामीणों के चंगुल से कब्जे में लेते हुए इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर आरोपी की लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी सपा का नेता है।

अढ़ौली गांव का है मामला

महेवाघाट थाना क्षेत्र के के अढौली गांव निवासी अरुण सिंह की मौत हो चुकी है। उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी पूरब सरावां गांव में हो चुकी है। छोटी बेटी चांदनी (21) घर में मां किरन देवी के साथ रहती थी। चांदनी का करीब दो साल पहले सैनी कोतवाली क्षेत्र के भड़ेहरी गांव निवासी देवेंद्र सिंह चौहान से संपर्क हुआ। देवेंद्र सपा युवजन सभा सिराथू विधानसभा का पूर्व सचिव है। दोनों के बीच फोन पर शुरू हुई बात मोहब्बत में बदल गई। दोनों के बीच लव परवान चढ़ गया। इसी बीच रविवार को शराब के नशे में धुत होकर देवेंद्र चांदनी के घर पहुंच गया। किसी बात को लेकर चांदी व उसके बीच विवाद होने लगा।

ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ा

अचानक किसी बात को लेकर उसने चांदनी की कनपटी पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही चांदनी भहरा कर जमीन पर गिर पड़ी। उसकी मौके पर ही चांदनी की मौत हो गई। गोली की आवाज सुन कर ग्रामीण चंादनी के घर की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख वे भागने लगा। भागते समय दरवाजे से टकरा गया। जिसकी वजह से उसका सिर फट गया। ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और सूचना पुलिस को दे दी। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सौंप दिया।

दूसरे के फोन से था खफा

देवेंद्र का कहना है कि वह चांदनी से बहुत प्यार करता था, लेकिन इन दिनों वह किसी और से फोन पर बात किया करती थी। यह बात उसे पसंद नहीं थी। चांदनी को उसने बहुत समझाया लेकिन उसने बात नहीं मानी। इसी बात में गुस्से में आकर उसने चांदनी को गोली मार दी। देवेंद्र की मानें तो वह और चांदनी पिछले दो साल से लिव इन रिलेशनसिप में रह रहे थे। गांव के लोग भी उनके इस रिश्ते के बारे में जानते थे, लेकिन इन दिनों चांदनी का दिल किसी और पर आ गया था और वह उसे टहलाने लगी थी।

वर्जन

हत्या की जानकारी पर पुलिस मौके पर गई थी। देवेंद्र को भी चोट है। उसे पुलिस कस्टडी में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उमाशंकर यादव, एसओ महेवाघाट