-जिले में कुल 85 क्रय केंद्र खोले गए, किसान के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से होगा भुगतान

-0532-2615048 है कंट्रोल रूम का नंबर

ALLAHABAD: जिले में धान की खरीद प्रक्रिया एक नवंबर से 28 फरवरी 2016 तक जारी रहेगी। इसके लिए खाद्य विभाग के 23, पीसीएफ के 17, यूपीएसएस के तीन, यूपी एग्रो के 6, कर्मचारी कल्याण निगम के सात, एनसीसीएफ के पांच, नैकाफ के पांच, भारतीय खाद्य निगम के दो, पंजीकृत सहकारी समितियों के 18 सहित कुल 85 क्रय केंद्र खोले गए हैं। प्रशासन ने किसानों की धान खरीदी समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की है। जिसका दूरभाष नंबर 0532-2615048 है।

डीएम ने की है अपील

डीएम संजय कुमार ने किसानों से किसी भी प्रकार की धान खरीद से जुड़ी समस्याओं के लिए कंट्रोल रूम को सूचित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश स्तर पर निशुल्क टोल फ्री नंबर 18001800150 भी उपलब्ध है। उन्होंने बतायाकि क्रय केंद्रों के अलावा 74 कमीशन एजेंटों को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद की अनुमति दी गई है। इस वर्ष मानक गुणवत्ता के सामान्य धान की खरीद 1410 रुपए प्रति क्विंटल व ग्रेड ए धान की खरीद 1450 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। विक्रय किए गए धान के मूल्य का भुगतान तत्काल आरटीजीएस के माध्यम से किसान के खाते में किया जाएगा। धान बिक्री हेतु किसानो को अपने साथ किसान बही अथवा खतौनी व आरटीजीएस से भुगतान हेतु बैंक खाते की पासबुक की छायाप्रति केंद्र पर ले जानी होगी।

बॉक्स बनाएं फोटो के साथ

प्रति कार्ड मिलेगी दो किलो दाल

शासन द्वारा उप्र राज्य कर्मचारी कल्याण निगम को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से आयातित दलों के वितरण हेतु नोडल एजेंसी नामित किया गया है। निगम के माध्यम से इलाहाबाद को 140 क्विंटल अरहर दाल प्राप्त हुई है जो रियायती दर पर 120 रुपए प्रति किलो राशन कार्ड के माध्यम से बिक्री के लिए मौजूद है। प्रति कार्ड अधिकतम दो किलो दाल प्राप्त की जा सकती है। राशन कार्ड उपभोक्ता निगम के डिपोज से दाल ले सकते हैं। डीएम संजय कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रेट डिपो में 55, हाईकोर्ट डिपो में 10, पीडब्ल्यूडी डिपो में 40, राजकीय मुद्रणालय में 10, शिक्षा निदेशालय में 15 और लोक सेवा आयोग डिपो में दस क्विंटल दाल वर्तमान में उपलब्ध है।