प्रयागराज ब्यूरो । लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को तमाम सुविधाएं अगर एक मंच पर मिल जाएं तो क्या कहने। इलेक्शन कमीशन द्वारा इन्ही कारणों से वोटर हेल्प लाइन ऐप लांच किया गया है। इसमें एक साथ कई सुविधाएं मतदाताओं को यहां उपलब्ध हो रही है। जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। मतदाता सूची में अपना नाम जोडऩे के साथ शिकायत दर्ज कराने से लेकर पोलिंग से जुड़ी सुविधाएं एक क्लिक पर यहां मिल जाएंगी। साथ ही मतदाता सूची में लोग अपना नाम भी सर्च कर सकते हैं।

मिलती हैं ये सुविधाएं

इलेक्टोरल सर्च- मतदाता सूची में अपना सर्च कर सकते हैं।

वोटर रजिस्ट्रेशन फार्म- मतदाता सूची में नाम नही होने पर इसी ऐप से ऑनलाइन फार्म भरकर जमा कराया जा सकता है। साथ ही नाम, पता आदि में सुधार भी ऑनलाइन कराया जा सकता है।

कम्प्लेंट रजिस्ट्रेशन- इस ऐप पर चुनाव से संबंधित शिकायतों को दर्ज कराकर उसे लगातार टै्रक भी किया जा सकता है।

इलेक्शंस, ईवीएम व रिजल्ट्स- अफवाह, चुनाव, ईवीएम और चुनाव रिजल्ट से जुड़ी पूुरी जानकारी जुटा सकते हैं।

कब है हमारा चुनाव- ऐप के जरिए अपने एरिया के चुनाव का पूरा शेड्यूल पता कर सकते हैं।

उम्मीदवार से जुड़ी जानकारी- इस ऐप के जरिए आप उम्मीदवार से जुड़ी प्रोफाइल पता लगा सकते हैं।

पोलिंग डिटेल्स- संबंधित बीएलओ का कांटेक्ट नंबर सर्च कर उससे बात भी कर सकते हैं। साथ ही ईआरओ, डीईओ और सीईओ की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

क्लिक सेल्फी- वोट देने के बाद इस ऐप के जरिए अपना फोटो अधिकारिक मतदाता हेल्पलाइन ऐप गैलरी में प्रदर्शित कर सकते हैं।

29 अप्रैल तक है मौका

इस ऐप के जरिए आप अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। बता दें कि प्रयागराज की दोनों लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान होना है और ऐसे में 29 अप्रैल से अधिसूचना जारी होनी है। इस तिथि तक मतदाता सूची में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वोटर हेल्प लाइन ऐप के जरिए ऑनलाइन आवेदन करने के साथ उसकी मौजूदा स्थिति को भी ट्रैक किया जा सकता है।

चुनाव के मददेनजर बड़ा मामला

अधिकारियों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के मददेनजर यह ऐप काफी लाभदायक साबित हो सकता है। इस ऐप के जरिए पीवीसी वोटर आई डी कार्ड के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। मतदाता हेल्पलाइन एंड्रॉइड ऐप को चुनाव आयोग की ओर से लगातार अपडेट भी किया जा रहा है। इतना ही नही, अक्सर पोलिंग बूथ के बारे में भी लोगों को जानकारी नही होती है। इस ऐप से पोलिंग बूथ की सिचुएशन जानने के साथ बीएलओ की जानकारी भी विद कांटेक्ट नंबर प्राप्त कर सकते हैं। इस ऐप से लोगों को वोटिंग के लिए लगातार प्रेरित भी किया जाता है।

वर्जन

चुनाव से जुड़ी सभी बेसिक जानकारी इस ऐप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। मतदाताओं के लिए भी यह ऐप काफी फायदेमंद है। लोग इसका जमकर उपयोग भी कर रहे हैं।

फूलचंद, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रयागराज