प्रयागराज (ब्‍यूरो)। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान अलोकतांत्रिक तरीके से 146 सांसदों के निलंबन के विरोध में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौपा। शुक्रवार को इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में सिविल लाइन्स स्थित धरना स्थल पर बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने केन्द्र की मोदी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा की निलंबित सांसद सिर्फ व्यक्ति नहीं, बल्कि वे हिंदुस्तान की जनता की आवाज हैं।

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव ने कहा की शीतकालीन सत्र में विपक्ष के 146 सांसदों को निलंबित करके न सिर्फ उनका अपमान किया गया, बल्कि देश की 60 प्रतिशत जनता का मुंह बंद कर दिया गया। संजय तिवारी, हसीब अहमद, अंजनी मिश्रा, अरशद अली, अरुण कुशवाहा, रईस अहमद, लाल सिंह पटेल, रेणुका राय, मनोज पासी, शीश अहमद, दीपक गांगुली, अफफ़ान अशहर, विक्रम पटेल, इंद्रेश चंद्रा, कृष्णा यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, आर0आर0 मिश्रा, सुनिल पांडेय, एहतेशाम अहमद, सुनील यादव, राहुल कुशवाहा, शाहनवाज असलम, धीरज विश्वकर्मा, राकेश पटेल अभिषेक शुक्ला, अंकित गुप्ता,अक्षय यादव क्रांतिवीर, पंकज राय, रोहित कुशवाहा, विकास चौरसिया, दीपचंद शर्मा शिवम शकील अहमद, विजय यादव, पंकज राय, तबरेज अहमद, विवेक पांडेय, जीशान अहमद, मुन्ना यादव, भानू प्रकाश कुशवाहा समेत आदि लोग मौजूद रहे।