दो साल से अपडेट नहीं हुई वेबसाइट पर थानेदारों की लिस्ट
जिले से बाहर जा चुके पुलिस वाले अब भी वेबसाइट पर इंचार्ज
ashutosh.srivastava@inext.co.in
ALLAHABAD: पुलिस का कायाकल्प करने के लिए पानी की तरह रुपए बहाए जा रहे हैं। हाईटेक वेपन के साथ ही हाईस्पीड गाडि़यां तो दे दी गई हैं, लेकिन साइबर वर्ल्ड में जिले की पुलिस दो साल पीछे चल रही है। पुलिस की साइबर वर्ल्ड में 'रफ्तार' का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले से साल भर पहले बाहर जा चुके इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर अब भी यूपी पुलिस की ऑफिशयल वेबसाइट uppolice.gov.in पर दिए गए know your police station कॉलम में थानों के इंचार्ज बने हुए हैं।
सिपाहियों के नाम भी गलत
जिले में थानों की संख्या 39 है। खास बात यह है कि वेबसाइट पर एक भी थानेदार का नाम सही नहीं है। इतना ही नहीं, जिले से बाहर जा चुके सिपाही अब थानों में तैनात दिखाए जा रहे हैं। सिपाहियों की संख्या को भी अपडेट नहीं किया गया है। वेबसाइट की बात मानी जाए तो धूमनगंज, झूंसी, उतरांव, सोरांव व मांडा थानों में तो कोई इंचार्ज ही नहीं है। ऐसा ही हाल चौकी इंचार्ज की लिस्ट का भी है। वेबसाइट पर जो चौकी इंचार्जो के नाम दिए गए हैं, उनको तो आप ढूंढते ही रह जाएंगे। कुछ चौकी इंचार्ज थानेदार बन गए हैं तो कुछ तो जिले से बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। थानेदारों की तरह ही वेबसाइट पर सारे चौकी इंचार्ज के नाम भी गलत हैं।
बात ऑनलाइन की और हाल यह
यूपी पुलिस एक तरफ तो एफआईआर को भी ऑनलाइन करने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर हाल यह है कि जिले के थानेदारों की लिस्ट दो साल से अपडेट नहीं है। हालांकि, संतोष करने की बात यह है कि अफसरों की लिस्ट अपडेट है। एसएसपी से लेकर ट्रेनी पुलिस वालों के नाम अप टू डेट हैं। इसकी वजह यह भी है कि अफसरों की लिस्ट को हेड क्वार्टर से ही अपडेट किया जाता है। इसमें अफसरों के नाम, फोटो, सेलफोन के साथ ही ढेरों जानकारियां दी गई हैं, जबकि थानों की अपडेट लिस्ट जिले की पुलिस को देनी होती है। जिले की पुलिस यहां भी ढीली निकली।
थाना थानेदार वेबसाइट पर
कोतवाली कुशलपाल सिंह शैलेंद्र सिंह
शाहगंज देवेंद्र सिंह श्रवण कुमार सिंह
खुल्दाबाद समीर सिंह योगेंद्र प्रताप सिंह
करेली सुनील दत्त राय गोपाल कृष्ण गुप्ता
सिविल लाइंस महेश पांडेय अमरनाथ यादव
धूमनगंज महेंद्र सिंह देव -----
कैंट एमएम अंसारी स्वामीनाथ
कीडगंज उमेश कुमार रविभूषण श्रीवास्तव
मुट्ठीगंज इंद्रदेव इंद्रजीत चतुर्वेदी
अतरसुइया अनिरुद्ध सिंह उमेश कुमार
कर्नलगंज सिद्धार्थ तोमर आरके सिंह
शिवकुटी अरविंद कु। तिवारी उदयवीर सिंह
जार्जटाउन दीपक कुमार पांडेय शिवशंभू किशोर
दारागंज विनोद कुमार सिंह धर्मेद्र कुमार
महिला विद्या यादव प्रतिमा सिंह
झूंसी आरडी यादव -------
हंडिया आरके सिंह अशोक सारस्वत
उतरांव गरभू सिंह यादव --------
सरायममरेज राजकुमार शर्मा बिहागड़ सिंह यादव
सरायइनायत विजय कुमार यादव रामआशीष उपाध्याय
फूलपुर धर्मेद्र प्रताप सिंह कुशलपाल सिंह यादव
बहरिया वीरेंद्र सिंह यादव रामसागर
थरवइ शंभूनाथ तिवारी जुल्फिकार अली
सोरांव विजय कुमार सिंह -------
मऊआइमा विजय प्रताप सिंह राजकुमार
होलागढ़ अभय कु। श्रीवास्तव इंद्रदेव
नवाबगंज रामआशीष उपाध्याय पंकज कुमार सिंह
नैनी रमेश पांडेय आरडी यादव
करछना अशोक कु सिंह आदित्य कुमार सिंह
औद्योगिक क्षेत्र आदित्य कु। सिंह धर्मेद्र प्रताप सिंह
घूरपुर महेंद्र कुमार वर्मा जेपी राय
मेजा प्रेमनारायण मिश्र अनिल कुमार राय
मांडा बृजेश कुमार यादव -------
कोरांव उदयवीर सिंह सुरेश कुमार सैनी
खीरी अनिल कुमार राय राजेश कुमार सिंह
बारा राम प्रभाव राय दिनेश कुमार सिंह
शंकरगढ़ वशिष्ठ यादव विजय प्रताप सिंह
कौंधियारा प्रदीप कुमार राय दिनेश प्रकाश पांडेय
लालापुर अमित कुमार मिश्र विजय कुमार राय