प्रयागराज ब्यूरो । इंडियन डेंटल एसोसिएशन की 45वीं यूपी स्टेट कांफ्रेंस के तीसरे और आखिरी दिन डा। अगम भटनागर ने प्रो। सीपी गोविला की स्मृति में दिए गए व्याख्यान में रूट कैनाल की नई विधि पर चर्चा की। इसमें उपचार के दौरान इस्तेमाल होने वाली तकनीक, शोध पर जानकारी साझा की साथ ही मौके पर इसे प्रायोगिक रूप से भी दिखाया। डा। सागरिका शुक्ला ने ब्लड डेरिवेटिव्स पर एवं डा। आथरेय राजगोपाल ने फेशियल एस्थेटिक्स पर व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम के दौरान आइडीए उप्र की वार्षिक आम सभा हुई। इसमें नए पदाधिकारी निर्वाचित हुए। प्रयागराज के डा। प्रदीप अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष डा। अमित शुक्ला से अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। इसके साथ ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। वाराणसी के डा। टीपी चतुर्वेदी प्रेसिडेंट इलेक्ट चुने गए। डा। कमलेंद्र भारद्वाज, डा। संदीप शुक्ला, डा। अजय ङ्क्षसह उपाध्यक्ष चुने गए। डा। सचिन प्रकाश सचिव, डा। आर एस मौर्य संयुक्त सचिव, डा। पीपी उपाध्याय सहायक सचिव, डा। आशुतोष ङ्क्षसह ट्रेजरा, डा। अंकित ङ्क्षसह चौहान सीडीएच कन्वेनर, डा। आशीष खरे सीडीई कन्वेनर चुने गए। इनके अलावा प्रयागराज से डा। आलोक त्रिपाठी और डा। आशीष त्रिपाठी केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
सभा में प्रयागराज शाखा के सचिव डा। मनोज मिश्रा, डा। सौरभ श्रीवास्तव, डा। वैभव गुप्ता, डा। रितेश अग्रवाल, डा। विनोद कुमार, डा। मुकेश बसंतानी, डा। बसंत यादव, डा। राजीव त्रिपाठी, डा। आशीष यादव, डा। शैलेश मौर्य, डा। बी बी तिवारी, डा। आशुतोष चौधरी, डा। अनिल स्वरूप, डा। असद बेग, डा। नागेश्वर त्रिपाठी, डा। सुबेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।