रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट में पैसेंजर्स को तो अधिक से अधिक सुविधाएं देने का पूरा ख्याल रखा है, लेकिन रेलवे को बेहतर बनाने में लगे कर्मचारियों का ख्याल नहीं रखा। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज संघ के महामंत्री आरपी सिंह ने कहा कि रेल बजट में रेल कर्मचारियों के लिए किसी सुविधा का ऐलान नहीं किया गया। वहीं सेफ्टी के साथ ही अन्य कैटेगरी को रेल बजट में नहीं जोड़ा गया। मंडल मंत्री गोबिन्द सिंह ने कहा कि मुगलसराय-इलाहाबाद-कानपुर के बीच ईएमयू ट्रेन चलाने व दूरंतों को प्रति दिन करने की बात को इस बार भी नहीं माना गया।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा प्रस्तुत रेल बजट में कुछ भी खास नहीं है। बजट में सुरक्षा को तरजीह नहीं दी गई है। रेल बजट से अच्छे दिन नहीं आएंगे।

अशोक कुमार बाजपेयी

पूर्व विधायक

जनता ने रेल मंत्री से जो उम्मीदें लगा रखी थीं, वह पूरी होती नहीं दिखाई दे रही हैं। इस रेल बजट में रेल व यात्रियों की सुरक्षा पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ट्रेन में हो रही देरी से यात्रियों को कैसे निजात मिलेगी।

उम्मीद मुकुन्द तिवारी

प्रदेश महासचिव

कांग्रेस

रेल मंत्री द्वारा पेश किया गया रेल बजट हर आम व खास के लिए बेहतर साबित होगा। अंत्योदय एक्सप्रेस चलने से जहां यात्रा में सुविधा होगी, वहीं ट्रेनों में अन्य सुविधाएं भी बढ़ेंगी।

योगेश शुक्ल

सदस्य

यात्री सुविधा समिति

'प्रभु की रेल पूरी फेल'

- सुभाष चौराहे पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

ALLAHABAD:

रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा गुरुवार को लोकसभा में पेश किए गए रेल बजट को जनता विरोधी बताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रभु की रेल पूरी फेल का नारा लगाते हुए विरोध जताया।

हाथ में झुनझुना लेकर सुभाष चौराहे पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झुनझुना बजाते हुए प्रदर्शन किया। रेल मंत्री के रेल बजट को झुनझुना बताया। जिला कांग्रेस के महासचिव श्रीश चंद्र दुबे व हसीब अहमद ने कहा कि रेल मंत्री ने बाईपास का ऐलान नहीं किया, वहीं जर्जर रेलवे लाइनों को बदलने के लिए भी कोई निर्णय नहीं लिया। प्रदर्शन करने वालों में अजीत पासी, सलमान अहमद, अंशु पांडेय, हिमांशु केसरवानी, सुशील कुमार, विनय गौतम, विजय निषाद, फैजान अहमद, अनुज श्रीवास्तव, रामजी यादव, शालू रावत, शानू आदि शामिल रहे।