- पुलिस ने तहरीर के बाद दर्ज किया मामला, आरोपी फरार

KARARI(18Nov,JNN): करारी थाना क्षेत्र के समरो गांव में आठवीं की छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक ने दुराचार किया। परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

खेत की ओर गई थी

समरों गांव की एक किशोरी गांव के विद्यालय में ही आठवीं की छात्रा है। सोमवार की दोपहर वह शौच के लिए खेत की ओर गई थी। लौटते समय गांव के ही एक युवक ने उसे रोक लिया। जबरन उसे घसीटकर पास के एक खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुराचार करने के बाद फरार हो गया। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी तहरीर करारी पुलिस को दी। पुलिस मुकदमा लिखने के लिए परिजनों को तीन दिनों तक हीलाहवाली करती रही। स्थानीय लोगों के दबाव के बाद पुलिस ने विरोध बढ़ता देख सोमवार को मामला दर्ज कर लिया। घटना के बाद से ही आरोपी युवक फरार है। करारी एसओ राकेश सिंह यादव का कहना है कि तहरीर के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। युवक की गिरफ्तारी नहीं हुई उसकी तलाश में दबिश दी जा रही।