रेलवे के यांत्रिक विभाग में बेहतर कार्य करने वाले 84 कर्मचारियों को मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एके गुप्ता ने सम्मानित किया। सम्मान समारोह में इलाहाबाद, झांसी और आगरा मंडल के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे। पुरस्कृत होने वाले कर्मचारी भी इन्हीं मंडलों के थे।

गंदगी फैलाने पर वसूला 1.38 लाख रुपए जुर्माना

रेल उपभोक्ता पखवारा के तहत इलाहाबाद जंक्शन के साथ ही अन्य स्टेशनों पर साफ-सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गंदगी फैलाने वालों का तत्काल चालान किया जा रहा है। मंडल के स्टेशनों पर चलाए गए अभियान के तहत गंदगी फैलाने के आरोप में 1128 लोगों को पकड़ा गया, जिनसे 1.38 लाख रुपया जुर्माना वसूला गया।

आज नहीं आएगी कोलकाता-आनंद विहार

कोलकाता से चलकर आनंद विहार को जाने वाली 13131 कोलकाता-आनंद-विहार टर्मिनल एक्सप्रेस बुधवार को कोलकाता से कैंसिल रही। जो गुरुवार को इलाहाबाद नहीं आएगी।