कोरोना हॉस्पिटल्स में तेजी से कम हो रहे मरीज
शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल्स में भी शुरू हो गई ओपीडी
अब वह दिन चले गए कि हॉस्पिटल्स में कोरोना मरीजों की संख्या अधिक होती थी और आम मरीज भटकने को मजबूर थे। अब जो सिनेरियो बन रहे हैं वह लोगों को राहत प्रदान करने वाले हैं। वह दिन दूर नही जब कोरोना पूरी तरह से खत्म हो जाएगा और शहर के तमाम हॉस्पिटल्स में आम मरीजो को आसानी से भर्ती किया जा सकेगा। प्राइवेट हॉस्पिटल्स में मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
620 बेड पर 55 मरीज
वर्तमान में शहर के जिन हॉस्पिटल्स को कोरोना हॉस्पिटल बनाया गया है उनमें बड़ी संख्या में बेड खाली पड़े हैं।
बेली हॉस्पिटल, एसआरएन हॉस्पिटल, यूनाइटेड मेडिसिटी और कालिंदीपुरम हॉस्पिटल में कुल मिलाकर 620 बेड हैं
इनमें महज 55 मरीज ही भर्ती हैं।
पिछले दो माह में इन हॉस्पिटल्स में तेजी से खाली बेड की संख्या बढ़ रही है
किस हॉस्पिटल की क्या है स्थिति
हॉस्पिटल कुल बेड की संख्या भर्ती मरीज की संख्या
बेली हॉस्पिटल 200 4
एसआरएन हॉस्पिटल 220 32
यूनाइटेड मेडिसिटी 100 8
कालिंदीपुरम 100 11
मेले की वजह से किया गया इंतजाम
शहर में अब तक बेली हॉस्पिटल को कोरोना मुक्त कर दिया जाता है। यह लेवल टू हॉस्पिटल है और यहां महज चार मरीज ही कोरोना के भर्ती हैं। माघ मेला शुरू होने की वजह से इसे कोविड से मुक्त नही किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अगर मरीजों की संख्या बढ़ी तो लेवल टू मरीजों को यहां भर्ती कराया जाएगा। इसलिए प्रशासन किसी प्रकार का रिस्क नही लेना चाहता है।
मरीजों को मिलने लगी है राहत
शुरुआत में रेलवे हॉस्पिटल, कोटवा एट बनी और यूनानी हॉस्पिटल को भी कोरोना हॉस्पिटल बनाया गया था। लेकिन मरीजों की घटती संख्या की वजह से इनको मुक्त कर दिया गया और अब यहां पर सामान्य मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। इसी तरह शहर के बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल्स में भी मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खासकर एक दर्जन ऐसे हॉस्पिटल जिनकी कैपेसिटी सौ बेड से अधिक है। यहां पर तेजी से मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
ठीक होने वालों की संख्या अधिक
डेट कोरोना मरीजों की संख्या डिस्चार्ज मरीजों की संख्या
7 जनवरी 28 33
8 जनवरी 25 25
9 जनवरी 26 37
10 जनवरी 28 35
11 जनवरी 23 27
12 जनवरी 14 41
13 जनवरी 35 43
14 जनवरी 19 13
15 जनवरी 34 74
16 जनवरी 37 35
19 जनवरी 28 39
20 जनवरी 25 34
एसआरएन हॉस्पिटल लेवल थ्री हॉस्पिटल है और यहां पर इस समय काफी सीरियस मरीज भर्ती हो रहे हैं। इनमें से अधिकतर को सांस की प्राब्लम है। हालांकि मरीजों की संख्या काफी कमी आई है।
प्रो। एसपी सिंह, प्रिंसिपल,
एमएलएन मेडिकल कॉलेज
मेले में आने वाले कोरोना मरीजों के लिए कालिंदीपुरम हॉस्पिटल को रिजर्व किया गया है। यहां पर वही मरीज भर्ती किए जा रहे हैं जिनके लक्षण कम हैं और वह मेले में पाजिटिव पाए गए हैं।
डॉ। राहुल सिंह,
नोडल कालिंदीपुरम