-हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट पूछते रहे लोग

-तीस नवंबर के बाद सड़कों पर चलाने पर चालान के बारे में भी ली जानकारी

PRAYAGRAJ: मेरे व्हीकल पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगा है। आरटीओ विभाग से तीस नवंबर लास्ट डेट बताई गई है। ऑनलाइन अप्लाई करने पर कुछ चीजें अपलोड नहीं हो पा रही हैं। क्या बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट एक दिसंबर से सड़क पर गाड़ी चलाने पर चालान तो नहीं कटेगा? ऐसे ही बहुत से सवाल लोगों ने गुरुवार को दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट रिपोर्टर से पूछे। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट अपनी खास मुहिम 'नंबर प्लेट नहीं, यह है व्हीकल की हाई सिक्योरिटी' के तहत लोगों के कंफ्यूजन दूर कर रहा है।

हर किसी का एक ही सवाल

तीस नवंबर के बाद हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अप्लाई नहीं सकते क्या? तमाम कॉलर्स का लगभग यही जवाब रहा। इस बारे में एआरटीओ प्रशासन डॉ। सियाराम से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि तीस नवंबर के बाद अप्लाई करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। कोई एक्स्ट्रा चार्ज भी नहीं देना होगा। लेकिन अगर आपके व्हीकल में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है तो आरटीओ में व्हीकल संबंधी 13 काम नहीं हो पाएंगे। जैसे, फिटनेस जांच, रजिस्ट्रेशन कॉपी, ट्रांसफर, नया रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, नया परमिट, परमिट रिन्यूअल, टेपरेरी परमिट, स्पेशल परमिट, नेशनल परमिट आदि नहीं हो सकेंगे।

लोगों के यह रहे सवाल

सवाल 01

रितिक रवि : सर एक जानकारी चाहिए था क्या तीस के बाद अप्लाई करने पर एक्स्ट्रा पैसे लगेंगे?

रिपोर्टर: अप्लाई भी होगा और एक्स्ट्रा पैसे भी नहीं लगेंगे।

सवाल 02

महेंद्र कुमार गोयल : हीरो की मोटर साइकिल है। ऑप्शन दिख रहा है पर फिल करने के बाद आगे नहीं जा रहा है।

रिपोर्टर: जानकारी फिल करते समय जरूर कोई मिस्टेक कर रहे होंगे।

महेंद्र कुमार गोयल : क्या कोई रास्ता नहीं है?

रिपोर्टर - डीलर के पास जाकर भी करा सकते हैं।

महेंद्र कुमार गोयल : डेट तो चार दिन बाद खत्म हो जाएगा।

रिपोर्टर: आप तीस नवंबर के बाद भी यह प्रॉसेस कर सकते हैं।

सवाल 03

संतोष सिंह : तीस नवंबर के अप्लाई करने पर क्या प्रॉब्लम होगी?

रिपोर्टर : तीस नवंबर के बाद भी हो जाएगा। लेकिन अगर आपके व्हीकल में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है तो आरटीओ में आपके व्हीकल से जुड़ा कोई काम नहीं होगा।

अगर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है तो 30 नवंबर के बाद व्हीकल संबंधी कोई काम नहीं होगा। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बारे में मुहिम चलाकर पब्लिक जागरुक करने के लिए दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट टीम का धन्यवाद

-डॉ। सियाराम वर्मा, एआरटीओ प्रशासन