प्रयागराज (ब्यूरो)। ऐसे तो सेवा मित्र पोर्टल की लांचिंग पहले हो चुकी है लेकिन गर्मियों में इसकी प्रासंगिकता बढ़ गई है। इसकी सेवा लेने के लिए लोगों को सेवा मित्र की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर आपको अपने डिस्ट्रिक्ट का आप्शन डालकर संबंधित सेवा का चयन करना होगा। क्लिक करते ही आपको अपने आसपास के मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, कुक, ड्राइवर, नर्सिंग स्टाफ आदि का कांटेक्ट नंबर और पूरी पहचान आसानी से मिल जाएगी। उसे आप कांटेक्ट करके बुलवा सकते हैं। संबंधित सर्विस का रेट पोर्टल पर लिखा मिल जाएगा।

मार्केट में फिक्स नही है चार्ज
गर्मी के सीजन में अचानक एसी, फ्रिज, पंखा, कूलर, स्टेबलाइजर, इनवर्टर, पंप आदि के मरम्मत की जरूरत बढ़ जाती है। मार्केट में उपलब्ध मैकेनिक या कारीगर इसकी मरम्मत के लिए अनाप शनाप चार्ज लेते हैं। लोग गर्मी से बचने के लिए यह पैसा दे भी देते हैं। इतना ही नही, आने वाले मैकेनिक या इलेक्ट्रिािश्यन की कोई पहचान भी नही होती है। लेकिन सेवा मित्र पोर्टल पर रजिस्टर्ड सेवा प्रदाता द्वारा मैकेनिक आदि की पूरी डिटेल मौजूद कराई जाती है। साथ ही सर्विस चार्ज भी फिक्स होता है।

सेवा मित्र पर कितना खर्च
सर्विस फिक्स चार्ज
आरओ रिपेयर 299
आरओ इंस्टालेशन 350
एसी सर्विस 499
गैर रिफिल 1799
एयर कूलर रिपेयर 199
फैन रिपेयर 150
इनवर्टर एंड स्टेबलाइजर 200
एमसीबी एंड फ्यूज 150

आसानी से मिल रहा रोजगार
इसके अलावा जो लोग स्किल्ड हैं उनको इस पोर्टल से रोजगार भी मिल रहा हे। यह लोग पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इससे उनको सर्विस आर्डर मिलता रहेगा। हाल ही में सरकार ने पोर्टल पर रजिस्टर्ड स्किल्ड लोगों को टेबलेट देने की बात कही है। इससे इस पोर्टल पर स्किल्ड पर्संस की संख्या बढ़ती जा रही है।

गर्मी के सीजन में लोग अक्सर मैकेनिक या इलेक्ट्रिशियन आदि के लिए परेशान होते हैं। इनकी डिमांड और कास्ट भी बढ़ जाती है। ऐसे में सेवा मित्र पोर्टल से आसानी से फिक्स चार्ज में लोग सेवाएं ले रहे हैं।
रत्नाकर अस्थाना
डायरेक्टर, सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज