जिला निर्वाचन अधिकारी पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान स्थल का लिया जायजा

ALLAHABAD: तेइस फरवरी को जिले में मतदान के पूर्व पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थलों का जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने रविवार शाम जायजा लिया। उन्होंने भारत स्काउट एंड गाइड, केपी इंटर कॉलेज और परेड ग्राउंड की तैयारियों को देखा। कहा कि प्रत्येक विधानसभा के लिए अलग एरो लगाया जाए। उन्होंने विधानसभा वार वाहनों का डिस्प्ले लगाने को कहा। पोलिंग पार्टियों के लिए पेयजल और शौचालय की व्यवस्था के लिए मोबाइल टायलेट लगाए जाने के आदेश दिए। नगर आयुक्त को प्रत्येक स्थल पर छिड़काव और साफ सफाई के निर्देश भी दिएत्। कहा कि महिलाओं के लिए अलग प्रसाधन और उनकी सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया जाए। महिलाओं की सुरक्ष्ज्ञा के लिए महिला सुरक्षा कर्मी लगाई जाएंगी।

निगरानी रखेंगे माइक्रो आब्जर्वर

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रवानगी स्थलों पर माइक्रो आब्जर्वर विधानसभावार नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्थल पर एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी टीमें अलग-अलग होंगी। रिजर्व कर्मी विधानसभावार कमरों में बैठेंगे और मौका पड़ने पर उनकी ड्यूटी लगाई जाएगी। एक दिन पहले स्थलों पर ईवीएम आ जाएगी, जिसकी सुरक्षा के लिए पुलिस, आरएएफ और पीएसी को लगाया गया है। प्रत्येक प्रस्थान स्थल पर एक बॉक्स आरओ की देखरेख में होगा, जिसमें मतदान कर्मी अपना सर्विस वोट डालेंगे। उन्होंने स्थलों पर एक अस्थायी सहायता कक्ष खोलने के निर्देश दिए हैं। जिसमें मे आई हेल्प यू का बोर्उ लगा होगा। उन्होंने मुंउेरा मंडी स्थल का भी मुआयना किया और वहां ईवीएम के रख रखाव और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।