उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान द्वारा दी गई तहरीर पर हंडिया पुलिस ने दर्ज किया केस

आय से कई गुना अधिक मिली सम्पत्ति का ब्योरा जांच टीम को नहीं दे सके दोनों

PRAYAGRAJ: आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के मामले में भदोही के ज्ञानपुर विधायक माफिया विजय मिश्रा व उनकी पत्‍‌नी एमएलसी रामलली के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज हुआ है। हंडिया थाने में यह मुकदमा उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान के निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह द्वारा लिखा गया। जांच में इनके पास 924 प्रतिशत सम्पत्तियां आय से अधिक मिली हैं। विभाग ने इसकी रिपोर्ट शीर्ष अफसरों को भी भेजा है। तफ्तीश कर रही टीम द्वारा आय से अधिक मिली सम्पत्ति में दोनों को जवाब देने के लिए कहा गया था। बावजूद इसके वह दोनों जांच अधिकारियों के सामने उपस्थित होकर अपना पक्ष नहीं रखे।

924 प्रतिशत सम्पत्तियां मिली अधिक

पिछले कई महीनों से सरकार माफियाओं की कमर तोड़ने में जुटी है। मूल रूप से हंडिया के खपटिहा निवासी विजय मिश्रा भदोही के ज्ञानपुर सीट से विधायक हैं। जबकि उनकी पत्‍‌नी रामलली एमएलसी हैं। अपराध की दुनिया में विजय मिश्रा का भी नाम बुलंदी पर रहा है। सिराते साथ रहे तो वह कदम बढ़ाते चले गए। सूबे का निजाम बदलने के बाद योगी सरकार माफियाओं के खिलाफ बिगुल फूल दी। इसी के तहत सिटी के अल्लापुर स्थित विजय मिश्रा के मकान को पीडीए द्वारा ढहाया गया था। विजय मिश्रा व उनकी पत्‍‌नी के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति की भी जांच चल रही थी। जांच में सतर्कता अधिष्ठान टीम द्वारा इनके जरिए आय से अधिक सम्पत्ति का मामला पाया गया। टीम द्वारा हंडिया में दी गई तहरीर में कहा गया कि लोक सेवक पद पर रहते हुए इनके जरिए बेनामी चल व अचल सम्पत्तियां अर्जित की गई। पड़ताल कर रहे अधिकारियों ने इनकी कुल आय 2,32,33,593 के सापेक्ष 23,81,98, 248 रुपये पाई गई। इस तरह परिसम्पत्ति एवं व्य 21,49,45, 993 रुपये अधिक आय के सापेक्ष अधिक पाई गई.यह आय अनानुपातित परिसम्पत्ति 924.407 यानी 924 प्रतिशत अधिक है। आय से अधिक अर्जित की गई इस सरिसम्पत्तियों के बारे में इन दोनों से जवाब मांगा गया जो यह दोनों नहीं दे सके। इस पर विभाग द्वारा हंडिया में दी गई तहरीर पर पुलिस ने विजय मिश्रा व उनकी पत्‍‌नी रामलली के खिलाफ मुकदमा लिखा गया।

उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की ओर से विजय मिश्रा व उनकी पत्‍‌नी रामलली के खिलाफ भ्रष्टाचार की तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है।

धवल जायसवाल, एसपी गंगापार