राजापुर नेवादा और पत्रकार कॉलोनी के ट्यूबवेल हुए फेल
वाटर सप्लाई ठप होने से पब्लिक है परेशान
ALLAHABAD: ये हर कोई जानता है कि अप्रैल-मई में भीषण गर्मी की वजह से वाटर लेवल नीचे खिसकता है। लेकिन सितंबर महीने में यानी सावन खत्म होने के बाद वाटर लेवल नीचे चला जाए और ट्यूबवेल पानी छोड़ने लगे तो फिर ये बड़ा सवाल है? क्या वाकई में वाटर लेवल नीचे खिसक रहा है। या फिर टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से ट्यूबवेल फेल हो रहे हैं। अशोक नगर वार्ड के राजापुर नेवादा और पत्रकार कॉलोनी में लगे ट्यूबवेल खराब होने से वाटर सप्लाई ठप है।
सैकड़ों घर पानी के लिए परेशान
अशोक नगर वार्ड के राजापुर नेवादा और पत्रकार कॉलोनी एरिया में करीब 500 से अधिक मकान ऐसे हैं, जहां पिछले करीब एक सप्ताह से वाटर सप्लाई ठप है। पहले जहां सुबह-शाम पानी मिलता था। वहीं अब दिन में एक समय पानी मिल रहा है। वो भी बड़ी मुश्किल से। ऐसा इसलिए है क्योंकि नेवादा एरिया में स्टिंग रोड पर लगा नगर निगम का ट्यूबवेल फेल हो गया है। ट्यूबवेल चलने के बाद भी वाटर सप्लाई बंद था। पानी पता नहीं कहां चला जा रहा था। सप्लाई हो भी रही है या नहीं पता नहीं चल पा रहा था। एक सप्ताह तक पानी न मिलने पर पब्लिक ने जब शोर मचाया तो जलकल कर्मचारियों ने ट्यूबवेल की रिपेयरिंग का काम शुरू किया।
बहुगुणा मार्केट का भी ट्यूबवेल हो गया था खराब
नेवादा और पत्रकार कॉलोनी में लगे ट्यूबवेल जहां खराब हैं। वहीं बहुगुणा मार्केट में लगा ट्यूबवेल भी कुछ दिनों पहले फेल हो गया था। जिसे पब्लिक की शिकायत के बाद ठीक किया गया।
आई कनेक्ट
समझ में नहीं आ रहा है कि ये क्या हो रहा है। करीब एक सप्ताह से बड़ी मुश्किल से पानी मिल पा रहा है। ट्यूबवेल पर बैठे कर्मचारियों से कारण पूछा तो उन्होंने कहा, अभी दो-तीन दिन और दिक्कत होगी।
मो। अली
पहले वाटर सप्लाई की दिक्कत नहीं थी। लेकिन इधर कुछ दिनों से सुबह-शाम पानी नहीं मिल पा रहा है।
फारुक
जब देखो तब कभी ट्यूबवेल फेल हो जाता है, तो कभी पाइप फट जाता है। नगर निगम पानी भी नहीं दे पा रहा है। जबकि टैक्स न देने पर ब्याज लगा दिया जाता है।
फातिमा बेगम
एक सप्ताह से पूरे इलाके में पानी की समस्या बनी हुई है। सप्लाई ठप है, लेकिन जलकल कर्मचारी सोते रहे। सोमवार को जब अधिकारियों को जाकर बताया गया, शिकायत की गई, तब कहीं जाकर मरम्मत का काम शुरू हुआ।
सत्येंद्र कुमार सोनी
एक समय ऐसा था, जब मशीन लगाए बगैर पानी सेकेंड फ्लोर तक पहुंच जाता था। लेकिन आज स्थिति ये है कि मशीन चलाने पर भी फर्स्ट फ्लोर तक पानी नहीं पहुंच रहा।
गिरीश चंद्र सोनकर
-ये बात सही है कि ट्यूबवेल पानी छोड़ रहे हैं। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है, जलकल के अधिकारियों व कर्मचारियों को इसकी जांच करनी चाहिए। दस दिन के अंदर तीन ट्यूबवेल पर प्रॉब्लम सामने आ चुकी है। जिसकी वजह से पब्लिक परेशान है। फिलहाल मरम्मत कराया जा रहा है।
अहमद अली
पार्षद, अशोक नगर