धूप खिलते ही पसीने से तरबतर हो रहे लोग

धूप निकलने पर नमी के मिश्रण से हो रही उमस

ALLAHABAD: हवा में नमी घुली हो। आसमान पर बादल छाए हों। झमाझम बारिश भी हो रही हो। कहीं पर भी वादियों जैसे नजारे के लिए आखिर और क्या चाहिए? पिछले एक महीने से इलाहाबाद में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। बरसात होते ही एकदम से मौसम चेंज होता है और लोगों को पहाड़ी इलाकों जैसा नजारा देखने को मिलता है। लेकिन उनकी यह खुमारी दूसरे ही पल तब उतर जाती है। जब हल्की धूप पूरे मौसमी समां का मजा किरकिरा कर देती है।

ठंडी हवा का झोंका लगता है बेगाना

जी हां, पिछले कुछ समय से लगातार देखने को मिल रहा है कि बारिश के मौसम में हल्की धूप भी लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। धूप खिली नहीं कि ठंडी हवा का झोंका गर्माहट में तबदील हो जा रहा है। इससे दो चार मिनट में ही लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं। करेंट वेदर कंडीशन में बीमारी के चांसेस भी भरपूर हैं। हर दूसरा आदमी इन दिनो सर्दी, जुकाम और बुखार से पीडि़त नजर आ रहा है। इससे अस्पतालों में मरीजों की लाइन लगी नजर आ रही है।

नमी ही है उमस का कारण

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के ज्योग्राफी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर बीएन मिश्रा कहते हैं कि पहाड़ से मैदान की ओर हवाएं बह रही हैं। समुद्री इलाकों की हवाओं की रफ्तार का भी असर देखने को मिल रहा है। इससे नमी तो भरपूर बनी हुई है, लेकिन धूप निकलते ही नमी के मिश्रण से गर्माहट उमस में तब्दील हो जा रही है। इससे पसीना आना भी स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि ऐसा भी नहीं है कि गर्मी बहुत ज्यादा हो। दिन और रात के टेम्परेचर में ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन उमस से लोग परेशान हो रहे हैं।

बीते दस साल में इलाहाबाद में अगस्त माह का तापमान

वर्ष अधिकतम न्यूनतम

2015 38.5 22.3

2014 38.7 24.7

2013 35.9 24.4

2012 36.2 25.2

2011 35.2 24.7

2010 36.3 24.1

2009 37.4 25.7

2008 36.7 00.0

2007 36.1 22.6

2006 36.6 23.1

नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

अगस्त 2016 में तापमान

तिथि अधिकतम न्यूनतम

12 33.5 27.0

11 34.0 27.0

09 32.0 26.0

07 33.0 29.0

06 34.0 28.0

05 34.5 29.4

04 34.5 29.4

03 33.3 24.4

02 33.7 26.2

01 30.0 25.0

नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।