-महिला का आरोप, कहा पहले खुद रेप कराया, फिर दूसरों से भी कराया

-कोर्ट के आदेश पर शाहगंज थाना में पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी

-मामले में नगर निगम के बाबुओं का नाम आने के बाद विभाग में हड़कंप

prayagraj@inext.co.in

PRAYGARAJ: शाहगंज थाना में एक महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि उसे अपने झांसे में लेने वाले मोहल्ले के आरोपी ने पहले खुद रेप किया और बाद में डरा-धमका कर नगर निगम के कई बाबुओं के सामने पेश किया। शिकायत लेकर वह थाने पहुंची तो पुलिस ने भगा दिया। इसके बाद कोर्ट की शरण में गई। कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। उधर, मामले में नगर निगम के बाबुओं का नाम आने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

एक साल पहले हुई मुलाकात

शाहगंज थाना क्षेत्र की पीडि़त महिला गरीब है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करती है। आरोप है कि एक साल पहले उसकी मुलाकात मोहल्ले के जिया उबैद से हुई। धीरे-धीरे वह घर आने जाने लगा। फिर उसने अपने दोस्त असलम से मुलाकात कराई। इसके कुछ दिन बाद उसने डरा-धमका कर असलम से रेप कराया। इसके बाद नगर निगम के कई बाबुओं के सामने भी उसे पेश किया और रेप कराया। विरोध पर उसकी पिटाई भी की गई। फिर एक दिन जिया और असलम दोनों एक साथ उसके घर आए और सामूहिक रेप किया। वह परेशान होकर पुलिस अधिकारियों के पास गई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। तब कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया। इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर जिया व असलम के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है।

पार्षद का पक्ष

महिला का आरोप पूरी तरह से गलत है। 2012 के निकाय चुनाव में वह पार्षद का चुनाव लड़ी थी, लेकिन हार गई थी। मेरी मां जीत गई थी। तभी से खुन्नस रखती है। राजनीति विद्वेष में झूठा आरोप लगा रही है। जांच में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

जिया उबैद खां

पार्षद सरायगढ़ी

-----------

बाक्स

पुत्रियों से दुष्कर्म की कोशिश

धूमनगंज थाना क्षेत्र के चकिया की महिला ने थाने में तहरीर देकर पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि मोहल्ले के अनश, सैमी, फैजी, आमीर व शकील बेटियों के साथ आए दिन छेड़खानी करते हैं। यही नहीं दुष्कर्म का प्रयास भी किया। जब बेटियों ने शोर मचाया तो धमकी देते हुए फरार हो गए। इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा का कहना है कि मामला पेशबंदी और परिवारिक विवाद से जुडा है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।