फूलपुर संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में दिखा अंतर

पांचों विधानसभा में पड़े 7 लाख 29 हजार 121 वोट

ALLAHABAD: वैसे तो हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से आगे निकल रही हैं। लेकिन फूलपुर संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने में पुरुषों से पीछे रह गई। पुरुष महिलाओं से आगे जरूर निकलें, लेकिन फूलपुर उपचुनाव में मतदान प्रतिशत 37.13 प्रतिशत से अधिक नहीं पहुंच सका।

फूलपुर उपचुनाव में फाफामऊ, सोरांव, फूलपुर, शहर पश्चिमी और शहर उत्तरी समेत पांचों विधानसभा क्षेत्र में इस बार महिला पुरुष कुल मिला कर 19 लाख 63 हजार 345 मतदाता चिह्नित किए गए थे। जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 10 लाख 79 हजार 184 और महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 84 हजार 161 थी।

सोरांव को छोड़ कर चार विधानसभा क्षेत्र में पीछे रहीं महिलाएं

मतदान प्रतिशत कम होने के बाद भी पुरुष मतदाता महिलाओं से आगे रहे। सोरांव विधानसभा क्षेत्र को छोड़ दिया जाए तो अन्य चारों विधान सभा क्षेत्रों में मतदान करने के मामले में महिलाएं पुरुषों से पीछे रहीं।

शहर उत्तरी से निकले केवल 5 थर्ड जेंडर

पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 198 थर्ड जेंडर मतदाता चिह्नित किए गए थे। इनमें फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र में 15, सोरांव विधानसभा क्षेत्र में 26, फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में 55, शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में 36 और शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में 66 थर्ड जेंडर मतदाता चिह्नित किए गए थे। लेकिन शहर उत्तरी के पांच थर्ड जेंडर मतदाता को छोड़ कर किसी ने भी मतदान नहीं किया।

- 7,29,121 कुल मतदान

19,63,345 कुल मतदाता

विधानसभा पुरुष महिला मतदान प्रतिशत

फाफामऊ 44.61 42.63

सोरांव 46.37 46.37

फूलपुर 47.38 44.66

शहर पश्चिम 33.05 25.23

शहर उत्तरी 25.79 19.05