प्रयागराज (ब्‍यूरो)। जिले में अब तक 44 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इनमें 22.96 लाख पुरुष और 20.97 लाख महिलाएं शामिल हैं। लेकिन पिछले तीन माह से लगातार महिलाएं घर से निकलकर पुरुषों से अधिक संख्या में टीके लगवा रही हैँ। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसे अच्छा संकेत मान रहे हैं। उनका कहना है कि महिलाएं वैक्सीनेशन में लगातार पिछड़ रही थी जो चिंता का कारण था। लेकिन अब उनका आंकड़ा बढऩे से विभाग ने चैन की सांस ली है।

माह महिला पुरुष

सितंबर 478740 460022

अक्टूबर 440094 402428

नवंबर 424069 378060

लक्ष्य के करीब पहुुचे

वैक्सीनेशन में स्वास्थ्य विभाग तेजी से लक्ष्य के करीब पहुंच रहा है। अब तक 45 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष 44 लाख लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। हालांकि दूसरी डोज की स्पीड कम है। जिसको बढ़ाने की कोशिश चल रही है। बता दं कि अब तक जिले में 12.16 लाख लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है जो महज 38 फीसदी है। इसको दिसंबर के अंत तक पूरा कराने का मौका दिया गया है। अब तक जिले में पहली डोज का टोटल कवरेज 97 फीसदी किया जा चुका है।

कौन सी वैक्सीन कितनी लगाई गई

कोविशील्ड- 40.48 लाख

कोवैक्सीन- 3.43 लाख

स्पूतनिक वी- 4050

थर्ड जेंडर ने भी लगाया जोर

इसी तरह थर्ड जेंडर ने भी वैक्सीनेशन में जोर लगाया है। अब तक जिले में 1894 थर्ड जेंडर ने वैक्सीन लगवाई है। यह एक अच्छा साइन है। सबसे ज्यादा सितंबर में 558 लोगों ने टीका लगवाया था। वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ। तीरथ लाल ने बताया कि वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। यही कारण है कि एक सप्ताह में वैक्सीनेशन का ग्राफ तेजी से बढ़ा है।